{"_id":"6a0a1810f1dc079fb50d942d","slug":"anand-kashi-township-will-be-realized-through-land-pooling-varanasi-news-c-20-vns1056-1396304-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लैंड पूलिंग के जरिये आनंद काशी टाउनशिप होगी साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लैंड पूलिंग के जरिये आनंद काशी टाउनशिप होगी साकार
विज्ञापन
वाराणसी। आनंद काशी टाउनशिप को काशी थीम पर विकसित किया जाएगा। कल्लीपुर में यह पूर्णतः गेटेड एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप विकसित की जा रही है, जिसमें 80 से 100 फीट चौड़ी सड़कें और उच्च स्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लैंड पूलिंग के जरिए इस टाउनशिप को साकार करने की योजना है।
आनंद काशी टाउनशिप परियोजना को स्मार्ट एवं फ्लेक्सिबल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सौर ऊर्जा आधारित रूफटॉप सिस्टम, एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग, स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली, एसटीपी, दोहरी पाइपलाइन व्यवस्था, सतत उपयोगिता एवं कनेक्टिविटी निगरानी प्रणाली, स्मार्ट बिन, इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड और एयर क्वालिटी सेंसर जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह टाउनशिप काशी की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शहरी विकास का समन्वित स्वरूप होगी। इसमें वाराणसी की आध्यात्मिक एवं स्थापत्य पहचान से प्रेरित डिज़ाइन, स्थानीय सामग्रियों और पारंपरिक शिल्प कौशल का उपयोग करते हुए आधुनिक नगर नियोजन के साथ पारंपरिक स्वरूप का समावेश किया जाएगा।
250 एकड़ में बहुउद्देशीय योजना होगी विकसित
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार, इस टाउनशिप के लिए लैंड पूलिंग और भूमि क्रय के जरिए 250 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय एवं बहुउद्देशीय योजना विकसित की जाएगी। इसके प्रथम चरण में लगभग 150 एकड़ भूमि पर विकास कार्य प्रस्तावित है। अब तक लगभग 135 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण रजिस्ट्री के माध्यम से किया जा चुका है, जबकि करीब 15 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त हुई है। किसानों को अब तक लगभग 550 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1110 करोड़ रुपये है।