{"_id":"67bf0dda3603d2727906c338","slug":"an-elderly-man-crossing-the-highway-was-hit-by-a-bike-rider-died-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत, बाजार जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत, बाजार जाते समय हुआ हादसा
Wed, 26 Feb 2025 06:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 26 Feb 2025 06:19 PM IST
सार
देर शाम घरेलू काम से बाजार गए वृद्ध को बाइक सवार ने टक्की मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के जंगीगंज बाजार के पास बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हाईवे पार करते हुए समय उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गोपीगंज कोतवाली के कलनुआ निवासी 65 वर्षीय याकूब अली गांव से बाजार में किसी काम से रात्रि आठ बजे आए थे।
विज्ञापन
बाजार से लौटते समय उन्हें प्रयागराज की ओर से आ रहे एक बाइक सवार टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार भी गिर गए। टक्कर आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे। इतनी देर में बाइक सवार फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गाेपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उनका सिर फट गया था, इससे ज्यादा खून बह गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन