फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   An angry elephant broke Bharat stage of solder

गुस्साए गजराज ने तोड़ा भरत मिलाप का मंच

Sat, 15 Oct 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 15 Oct 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
An angry elephant broke Bharat stage of solder
elephant
दालमंडी से निकाले जाने वाले लुटे हुए काफिले के जुलूस में शामिल होने आए एक हाथी के भड़कने से गुरुवार को नई सड़क से सिगरा तक करीब दो घंटे लोग दहशत में रहे। इस भड़के हाथी ने दालमंडी से नई सड़क होते हुए औरंगाबाद चौराहे पर तीन रिक्शा और एक ऑटो क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच उसके महावत मोहम्मद जहांगीर आलम ने उसे काबू में करने की कोशिश की पर वह नाकाम रहा। इसके बाद गुस्साया हाथी आगे बढ़ा और औरंगाबाद चौराहा पर बनाए जा रहे भरत मिलाप के मंच के लोहे के ढांचे को सूंड़ से उठाकर तहसनहस कर दिया और लल्लापुरा के रास्ते की ओर दौड़ पड़ा। करीब दो घंटे बाद हाथी के साथ दौड़ रहे महावत को आखिरकार चंदुआ छित्तूपुर के समीप हाथी पर काबू पाने में सफलता मिली। हाथी के उत्पात में करीब पांच लोग जख्मी भी हुए। महावत का कहना है कि हाथी भैंसों का झुंड देखकर भड़का था।
विज्ञापन



महावत जहांगीर लुटे हुए काफिले के जुलूस में शामिल होने के लिए भदोही से हाथी लेकर आया था। दिन में करीब 10:45 बजे अचानक यह हाथी गुस्से में आ गया और दौड़ते हुए दालमंडी से नई सड़क होकर औरंगाबाद चौराहे पर जा पहुंचा। इस दौरान तीन रिक्शा, एक ऑटो और कुछ अन्य वाहन हाथी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। हाथी ने औरंगाबाद चौराहे पर प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी शिवानगर द्वारा तैयार किए जा रहे भरत मिलाप के मंच के लोहे के ढांचे को सूंड़ से उठाकर फेंक दिया जो बिजली के खंभे से जा टकराया और हाईटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हाथी को भी करेंट  लगा और वह थोड़ी देर के लिए विचलित दिखा।
विज्ञापन



मंच का लोहे का ढांचा सड़क पर गिरने के कारण सोनिया और लक्सा से औरंगाबाद चौराहा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। लल्लापुरा की ओर जाने वाला रास्ता खाली देख हाथी उसी तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान हाथी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते रहे। इसके चलते  प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी के निर्मल दत्त मिश्रा सहित पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। लल्लापुरा से सिगरा होते हुए चंदुआ छित्तूपुर पहुंचने पर महावत जहांगीर ने आखिरकार हाथी पर नियंत्रण पा लिया। हाथी को लेकर महावत मेडिकल कॉलोनी पहुंचा और खुले मैदान में पेड़ से बांधकर पानी से खूब नहलाया। इसके बाद मंडुवाडीह होते हुए हाथी को लेकर महावत       वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed