फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amrit Bharat Special train reached Cantt station crew welcomed by garlanding BJP members flagged off train

अमृत भारत: कैंट स्टेशन पहुंची स्पेशन ट्रेन, ट्रेन क्रू का माला पहनाकर स्वागत; भाजपाजनों ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 19 Jul 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 05:51 AM IST
सार

अमृत भारत स्पेशल ट्रेन भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का माल्यार्पण किया गया।

विज्ञापन
Amrit Bharat Special train reached Cantt station crew welcomed by garlanding BJP members flagged off train
अमृत भारत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीवासियों को सौगात में मिली अमृत भारत शुक्रवार रात 11 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। ट्रेन के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े की थाप पर सभी यात्री थिरक उठे।

विज्ञापन


भागलपुर (बिहार) से बनकर चली गाड़ी संख्या-03435 अमृत भारत स्पेशल ट्रेन को मोतिहारी (बिहार) में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था। कैंट स्टेशन पर आंशिक ठहराव के बाद यह ट्रेन रात्रि 11.40 बजे रवाना हो गई।
विज्ञापन


श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय और मेयर अशोक तिवारी ने भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर एडीआरएम बृजेश कुमार यादव, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में हैं 22 कोच
इस नियमित ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच होंगे। इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, दिव्यांगजन अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टॉक बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था समेत अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गाड़ी में 8 स्लीपर और 11 जनरल कोच, एक पैंट्री कार और दो एसएलआर हैं।

वाराणसी से गोमती नगर का किराया 245 रुपये
अमृत भारत एक्सप्रेस से वाराणसी से गोमती नगर लखनऊ का किराया 245 रुपए है, वहीं मालदा टाउन से वाराणसी तक स्लीपर क्लास का किराया 410 रुपये निर्धारित किया गया है। वाराणसी से अयोध्या धाम का किराया 165 रुपये चुकाने होंगे। जबकि इस रूट की अन्य ट्रेनों का किराया इन स्टेशनों का किराया क्रमश: 150 रुपये और 220 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed