{"_id":"5f85fdd68ebc3eefbb076190","slug":"amitabh-bachchan-s-voice-will-echo-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसों में गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज, 538 बसों में लगेगा रिकॉर्डेड ऑडियो सिस्टम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसों में गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज, 538 बसों में लगेगा रिकॉर्डेड ऑडियो सिस्टम
Wed, 14 Oct 2020 12:49 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter @SrBachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर छेड़े गए जन जागरण अभियान के तहत अब रोडवेज बसों में प्री रिकॉर्डेड ऑडियो की गूंज यात्रियों को सुनाई देगी। माना जा रहा है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज से यात्रियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
25 अक्तूबर से पहले वाराणसी परिक्षेत्र की 538 बसों में यह रिकॉर्डेड ऑडियो सिस्टम लगाया जाएगा। इसके साथ ही कैंट बस स्टेशन परिसर पर भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। सोमवार की शाम क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने सभी 8 डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को यह आदेश जारी करते हुए 25 अक्तूबर से पहले ऑडियो सिस्टम लगाने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
सभी उपकरणों की खरीदारी जेम पोर्टल से की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार कोरोना से बचाव को लेकर यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बसों में रिकॉर्डेड ऑडियो सिस्टम माह के तीसरे सप्ताह तक लगाए जाएंगे। 'जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं' की तर्ज पर चलाए गए अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन