फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amitabh Bachchan now been appealed to compost

शौचालय के बाद अब इसका भी प्रचार करेंगे अमिताभ बच्चन

Sat, 18 Feb 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 18 Feb 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan now been appealed to compost
अमिताभ बच्चन

पल्स पोलियो और स्वच्छ भारत मिशन के जरिये लोगों को जागरुक कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही एक नए अभियान से जुड़ने जा रहे हैं। बिग बी का यह कदम किसानों के लिए बेहद लाभप्रद होगा।

विज्ञापन

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अब जैविक कचरे से कंपोस्ट बनाने की अपील करते नजर आएंगे। अमिताभ को इसका ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कैंपेन चलाने के लिए इसका पत्र भी नगर निगम को मिल गया। अब नगर निगम स्वच्छता के साथ कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन कंपोस्ट बनाओ-कंपोस्ट अपनाओ का नारा देंगे। इसी लोगो के साथ इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को सब्जी व फल के छिलके को कंपोस्ट में बदलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही इस कंपोस्ट का प्रयोग खाद के रूप में करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह खाद पर्यावरण के अनुकूल होती है। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बेंक्वेट हाल, रसोईघर, स्कूलों, कालेजों से निकलने वाले जैविक कचरे से कंपोस्ट बनाने के लिए गड्ढा खोदने या फिर मशीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed