फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amit shah will do bhumi poojan for office at sitapur

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज करेंगे 51 जिला कार्यालयों के लिए भूमि पूजन

Tue, 10 Oct 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 10 Oct 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
amit shah will do bhumi poojan for office at sitapur
अमित शाह - फोटो : ANI
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में मंगलवार को सभा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सीतापुर में प्रदेश के 51 जिला कार्यालयों के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इनमें भाजपा काशी प्रांत के सात जिले, वाराणसी, चंदौली गाजीपुर, भदोही, इलाहाबाद, सोनभद्र और कौशांबी शामिल हैं।
विज्ञापन


वाराणसी क्षेत्रीय और जिला कार्यालय के लिए केशरीपुर में दो करोड़ रुपये में दस बिस्वा जमीन खरीदी गई है। भूमि पूजन के बाद यहां कार्यालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


भूमि पूजन के मौके पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। पार्टी की ओर से कार्यालय भवन के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग में है, जो फ्लैट में है। इसी प्रकार जिला कार्यालय कंचनपुर में किराए पर है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महामंत्री प्रभात सिंह ने बताया कि केशरीपुर में पार्टी का अपना कार्यालय भवन बनवाया जाएगा। इससे पार्टी और सांगठनिक कामकाज में तेजी आने के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी सहूलियत होगी।

भूमि पूजन के दौरान यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन महामंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र के निर्देशन में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इन जिला कार्यालयों के लिए भूमि पूजन

amit shah will do bhumi poojan for office at sitapur
भाजपा का लोगो
मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज के अनुसार जिन 51 जिला कार्यालयों के लिए भूमि पूजन होगा, उनमें आजमगढ़, बहराइच, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, मथुरा, संत कबीर नगर, गोरखपुर, हापुड़, भदोही, कन्नौज, बुलंदशहर, श्रावस्ती, बांदा, महोबा, हाथरस, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, बरेली, इलाहाबाद, मैनपुरी, कासगंज, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, संभल, गाजीपुर, वाराणसी, अमेठी, बदांयू, कानपुर देहात, इटावा, रामपुर, औरैया, अंबेडकर नगर, सोनभद्र, गोंडा, मेरठ, हरदोई, कौशांबी, फैजाबाद, फिरोजाबाद, लखीमपुर, सीतापुर, चंदौली, जेपीनगर, प्रतापगढ़, मुरादाबाद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed