फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit shah will come varanasi after karnataka assembly elections

कर्नाटक चुनाव के बाद बनारस आएंगे अमित शाह, बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में लेंगे भाग

Wed, 09 May 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 May 2018 03:01 PM IST
सार

karnataka assembly elections 2018

विज्ञापन
Amit shah will come varanasi after karnataka assembly elections
अमित शाह

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मई के अंतिम सप्ताह में भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। कर्नाटक चुनाव के बाद सम्मेलन की तारीख तय की जाएगी। हालांकि पार्टी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


विधानसभावार बूथ गठन समिति की बैठकें 10 मई से शुरू हो जाएंगी। अमित शाह के आगमन का कार्यक्रम भी कर्नाटक चुनाव के बाद जारी कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सभी बूथ अध्यक्षों को चुनावी अभियान की योजना-रचना से अवगत कराएंगे। बूथ स्तर पर क्रमबद्ध और सुव्यवस्थित चुनाव अभियान की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 10 मई से शुरू होने वाली विधानसभावार बूथ गठन समितियों की बैठकें 20 मई तक चलेंगी। उत्तरी और दक्षिणी विधानसभाओं के बूथ गठन समिति की बैठक 10 को और कैंट विधानसभा की बैठक 11 मई को गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में होगी।


प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, इन बैठकों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि कर्नाटक चुनाव के बाद सम्मेलन की तिथि घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed