फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit shah will came varanasi and do plan for united opposition.

आज बनारस में अमित शाह, महागठबंधन को चित करने को रचा जाएगा व्यूह

Wed, 04 Jul 2018 12:42 PM IST
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Amit shah will came varanasi and do plan for united opposition.
सीधा जनसंपर्क बढ़ाने के साथ ही सोशल मीडिया को अपनी ताकत बनाएगी भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। वो यहां आज रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरे में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले शाह यहां विपक्ष के संभावित महागठबंधन को चित करने की व्यूह रचना के साथ पार्टी के मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करेंगे। यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे शाह कार्यकर्ताओं को चुनावी महाभियान की तैयारियों पर खास टिप्स देंगे।
विज्ञापन


दरअसल, शहर से गांवों तक आम जन के बीच सीधी पैठ बढ़ाने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मोर्चेबंदी की अपनी खास रणनीति से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया और आईटी सेल के दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए एक तरह से यह प्रशिक्षण सत्र होगा।
विज्ञापन


सोशल इंजीनियरिंग, राजनीतिक समीकरणों के साथ ही वालंटियर्स को चुनावी युद्धकौशल की बारीकियां बताई जाएंगी। विपक्ष के हर वार का सोशल मीडिया पर जवाब कैसे दिया जाए, भाजपा सरकार के विकासवाद और राष्ट्रवाद से किसी तरह अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, इन सभी पहलुओं पर बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार, कौशल विकास और अन्य सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से पेश करने, युवाओं-महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों को मजबूती से रखने के तौर-तरीके बताए जाएंगे।

बता दें कि भाजपा संगठन के लिहाज से छह क्षेत्र बनाए गए हैं। इनमें काशी, गोरखपुर, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और अवध क्षेत्र है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अपनी मुहिम की शुरुआत काशी से करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह पहले इन क्षेत्रों में बैठकें करेंगे। उसके बाद इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की रैलियां आयोजित की जाएंगी। 
 

मिशन 2019 को रफ्तार देंगे अमित शाह और सीएम योगी

Amit shah will came varanasi and do plan for united opposition.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मिर्जापुर और वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी के मिशन 2019 को रफ्तार देंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह हेलीकाप्टर से पहले मां विंध्यवासिनी धाम जाएंगे। वहां सविधि पूजन-अर्चन के बाद पार्टीजनों के साथ बैठक करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे।

फिर वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में शाम छह बजे पार्टी की आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक होगी। दर्शन-पूजन के बाद दोपहर दोनों नेता दो अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। पहली बैठक में इसमें काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत के 80 विस्तारक हिस्सा लेंगे। दूसरी बैठक में प्रदेश संगठन के चुनिंदा पदाधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

अमित शाह और मुख्यमंत्री के आने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डॉ. दिनेश शर्मा भी विंध्याचल पहुंचेंगे। विस्तारक देर शाम तक विंध्याचल पहुंच गए थे।  मिर्जापुर में बैठक के बाद शाम पांच बजे दोनों नेता वाराणसी रवाना हो जाएंगे।

शाम 5:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने के बाद वह सीधे वाराणसी बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे। वहां शाम छह से सात बजे तक आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां से शाम  7:30 बजे नगवां स्थित अमेठी कोठी पहुंचेंगे।

जहां संगठन के पदाधिकारियों के साथ अहम मंत्रणा होगी। पांच जुलाई की सुबह 8:15 बजे अमेठी कोठी से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे। 9:15 बजे विमान से आगरा जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

बुधवार को मिर्जापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शहर में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की भी चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed