फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit shah will arrived varanasi tomorrow

दो दिनी दौरे पर आज बनारस आएंगे अमित शाह, सोशल मीडिया वालंटियर मीट में देंगे 'मंत्र'

Wed, 04 Jul 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Amit shah will arrived varanasi tomorrow
दीनदयाल हस्तकला संकुल में होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वाराणसी दौरे को लेकर  तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा  है। आज शाम पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र के 15 जिलों के ढाई हजार आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सोशल मीडिया वालंटियर मीट में राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाएंगे। 
विज्ञापन



कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रदेश से आईटी सेल की टीम पहले ही आ गई थी  जो संपर्क अभियान में जुटी थी।   
चार जुलाई को अमित शाह सबसे पहले मिर्जापुर जाएंगे।

 

वहां बैठक करने के बाद शाम को हस्तकला संकुल पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद रात्रि प्रवास करेंगे। अगले दिन पांच को आगरा चले जाएंगे। इसके बाद 14 जुलाई को पीएम आजमगढ़ से वाराणसी  आएंगे।प्रबुद्धजनों से मुलाकात, लोकार्पण शिलान्यास के बाद डीरेका में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन
 

अगले दिन 15 को राजातालाब स्थित रेलवे के पेरिशिबल कारगो सेंटर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मिर्जापुर चले जाएंगे। इस बार पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कई मायनों में अहम है। पटेल और राजभर समुदाय को साधने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां का दर्शन कर फतह की शुरुआत करेंगे अमित शाह

Amit shah will arrived varanasi tomorrow
मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव के फतह की रणनीति पर मंथन करेंगे। काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत के 45 चुनिंदा पदाधिकारियों को मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

विंध्याचल के होटल अभिनव में चार जुलाई को अमित शाह इन 45 पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। इन पदाधिकारियों के साथ मौजूदा सांसद के कामकाज पर चर्चा के साथ ही लोकसभा चुनाव में कुछ नए चेेहरों को टिकट दिए जाने पर चर्चा होगी।      
 
भाजपा सूत्रों की मानें तो अमित शाह विंध्याचल में छह घंटे रहेंगे। वह सुबह दस बजे विंध्याचल पहुंचेंगे और शाम चार बजे तक यहां रहेंगे। विंध्याचल पहुंचने पर वह सबसे पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने जाएंगे।

मिर्जापुर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा उन्हें पूजा पाठ कराएंगे। इसके बाद वह होटल अभिनव पहुंचेंगे। होटल स्थित एक हाल में वह काशी, गोरक्षा और अवध प्रांत के 45 पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे। सूत्रों की मानें तो इन पदाधिकारियों से मौजूदा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है।

साथ ही सपा और बसपा के गठबंधन के बाद बने नए समीकरण पर चर्चा होगी। सपा और बसपा गठबंधन के बाद नए समीकरण बनने पर मौजूदा प्रत्याशियों के साथ नए प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने पर भी चर्चा होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय समेत कई मंत्री पहुंचेंगे। 

पूरा विंध्याचल पुलिस छावनी में तब्दील

Amit shah will arrived varanasi tomorrow

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच एसपी समेत लगभग एक हजार पुलिस कर्मियों के घेरे में रहेंगे। चार जुलाई को पूरा विंध्याचल पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। विंध्याचल आने जाने वाले लोगों पर पाबंदी रहेगी। हर तरह पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की लोगों पर निगाह बनी रहेगी। मिर्जापुर औराई एवं मिर्जापुर इलाहाबाद के रूटों में भी परिवर्तन किया गया है।  

चार जुलाई को विंध्याचल में आ रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है।

वाराणसी जोन से तीन एसपी, पांच एएसपी, 12 सीओ, 50 इंसपेक्टर, 100 उपनिरीक्षक, दो कंपनी पीएसी, 50 महिला पुलिस, होमगार्डस आदि फोर्स की मांग की  गई है।

इसके अलावा बम दस्ता, अग्निशमन, यातायात पुलिस के अलावा अन्य फोर्स भी लगाई गई है। ताकि दोनों नेताओं के सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रह जाए। मामला केंद्र और राज्य सरकार के साथ सत्ता दल भी होने के कारण जनपदीय अधिकारी किसी  प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते है। हर किसी को चौकस रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। किसी को किसी प्रकारर की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।  

सीएम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाम के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था किसी प्रकार की प्रभावित नहीं हो। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे दिन के लिए रूट डावर्जन करने का निर्णय लिया है।

चील्ह और गोपीगंज की ओर से आने वाले वाहनों को बनारस एवं इलाहाबाद के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं इलाहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को वाराणसी के रास्ते चुनार होते हुए मिर्जापुर व रीवा भेजा जाएगा।

पूर्वांचल में पांच सीटें मांग सकती हैं अनुप्रिया पटेल

Amit shah will arrived varanasi tomorrow
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी अमित शाह के स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। भाजपा के विश्वास पात्र सहयोगी दलों में उनका नाम सबसे ऊपर आता है।

लोकसभा चुनाव के बाद अब तक अपना दल का भाजपा से कोई विवाद नहीं रहा है। सूत्रों की मानें तो इस बार अपना दल प्रदेश में चार से पांच सीटों की मांग कर सकता है। पिछले साल भाजपा ने अपना दल को दो सीटें दी थीं।      

 अमित शाह का कार्यक्रम   
   
चार जुलाई को  
11.25 - अमरावती स्थित हेलीपैड, विंध्याचल। 
11.30 - विंध्याचल मंदिर में मां का दर्शन पूजन। 
12.00 - अभिनव होटल, अमरावती चौराहा पर बैठक। 
01.30 - अभिवन होटल से संदीप होटल के लिए प्रस्थान, साथ ही अन्य स्थानीय कार्यक्रम। 
05.05 - होटल संदीप से अमरावती हेलीपैड के लिए रवाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed