{"_id":"5da62ae28ebc3e01307731f4","slug":"amit-shah-varanasi-news-vns4892869166","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अमित शाह के साथ होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अमित शाह के साथ होंगे शामिल
Wed, 16 Oct 2019 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन 17 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। स्वतंत्रता भवन में होने वाले कार्यक्रम में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य के जीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी और संयोजक प्रो. राकेश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाले उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
‘गुप्तवंशेक-वीर: स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुन: स्मरण एवं भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य’ विषयक इस संगोष्ठी में जापान, मंगोलिया, बंगलोक, श्रीलंका, यूएसए, वियतनाम, नेपाल से विद्वान भाग लेंगे। इसके अलावा गोरखपुर, दिल्ली, प्रयागराज, बरेली, आरा आदि शहरों के लोग भी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को पहले सत्र में ‘गुप्त वंशक वीर का उदय: हूणों का आक्रमण, तत्कालीन अन्य राजनीतिक चुनौतियां एवं स्कंदगुप्त का पराक्रम और दूसरे सत्र में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य कालीन पुरावैभव, उत्खनन-अभिलेख-मुद्राएं एवं साहित्य पर चर्चा की जाएगी। इसमें गाजीपुर के भित्तरी में बने हूण विनाशक विजय स्तंभ पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज की राजनीतिक और वैश्विक परिस्थिति में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का स्मरण स्वभाविक है।