{"_id":"577824d54f1c1bd42c79be59","slug":"amit-shah-and-sought-justice-by-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की बेटी ने अमित शाह को पत्रक देकर मांगा न्याय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की बेटी ने अमित शाह को पत्रक देकर मांगा न्याय
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 03 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह को पत्रक देकर मांगा न्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के आदर्श गांव जयापुर की महिलाओं ने शनिवार को अपना दल की रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने हंगामा किया। जयापुर से सैकड़ों की संख्या में रैली में पहुंची महिलाओं का गुस्सा ग्राम प्रधान नारायण पटेल की गिरफ्तारी को लेकर था। शाह जैसे ही भाषण के लिए माइक पर आए, महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
बाद में पुलिस के जवानों ने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। रैली के बाद जयापुर के प्रधान की बेटी ने शाह को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। जयापुर से पूर्व प्रधान दुर्गावती देवी के नेतृत्व में आई सैकड़ों महिलाओं को कहना था कि ग्राम प्रधान को साजिशन फंसाया गया है। जो लोग गांव के विकास में बाधक बन रहे थे, पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कि बल्कि प्रदेश सरकार के इशारे पर ग्राम प्रधान के पूरे परिवार को फंसाकर जेल भेज दिया।
प्रधान की बेटी माया और नातिन नीतू ने मंच पर मौजूद शाह से मिलने की कोशिश की मगर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बाद में रैली समाप्त होने के बाद जब शाह मंच से उतरे तो दोनों उनकी गाड़ी की ओर दौड़ पड़ीं। जगतपुर डिग्री कॉलेज के पास सड़क पर गाड़ी रोककर उन्होंने शाह को पत्रक सौंपा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।