फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambulance drivers charging arbitrary fare to patient and corona positive in varanasi

कोरोना के साए में मरीजों से लूट: एंबुलेंस चालक वसूल रहे मनमाना किराया, संक्रमितों को भी करना पड़ता है इंतजार

Fri, 16 Apr 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 16 Apr 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers charging arbitrary fare to patient and corona positive in varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। जिले में हर दिन 2000 से ज्यादा मिल रहे हैं। वहीं, कोविड अस्पतालों में बेड मरीजों से भरे हुए हैं। लेकिन इस महामारी में निजी एंबुलेंस संचालक लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


महज चंद मिनट की दूरी पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चालक हजार रुपये तक का किराया मरीजों से ले रहे हैं। अगर मनमाना पैसा नहीं दिया तो चालक मरीज को अस्पताल नहीं ले जाते हैं। इस मनमाने रवैये से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं, सरकारी अस्पताल में संक्रमित मरीज के पांच से छह घंटे केवल एंबुलेंस के इंतजार में ही बीत जा रहे हैं। इसके बाद भी एंबुलेंस मिलने की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन


वाराणसी में शुक्रवार सुबह 948 नए मरीज मिले हैं। जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उसको लेकर व स्वास्थ्य के साथ ही जिला प्रशासन की भी चिंता बढ़ रही है। हालत यह है कि जो भी कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। वहां भी बेड भरते जा रहे हैं। सुबह मिली 2967 की रिपोर्ट में 948 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब नए मरीजों की संख्या भी बढ़कर 37380 हो गई है जबकि 24261 के डिस्चार्ज, 416 की मौत होने के बाद अभी भी 12703 मरीज एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर कोरोना संक्रमितों का दबाव है। पूर्वांचल के जिलों के लोग भी अच्छी सुविधाओं के लिए वाराणसी के अस्पतालों की ओर ही रुख रहे हैं। ऐसे में निजी एंबुलेंस चालक उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। कई बार तो मरीज की स्थिति पर भी किराया तय होता है। मरीज या मरीज के परिजन उनसे किराया कम करने की विनती भी करते हैं, तो उनका सीधा जवाब होता कि कोई दूसरा चालक ढूंढ लीजिए।

संक्रमित फिर भी एंबुलेंस के लिए इंतजार
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में इस समय गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में हर दिन करीब 100 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें करीब आधे लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इसके लिए शासकीय एंबुलेंस आती है। एंबुलेंस के इंतजार में वहां पर पांच-पांच घंटे तक लोग इंतजार करते हैं। कबीरचौरा निवासी एक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट बुधवार को सुबह पॉजिटिव आई। एंबुलेंस की व्यवस्था उनके लिए दोपहर में तीन बजे हुई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया जा सका। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में बेड की व्यवस्था में देर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed