फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedkar statue vandalized again in azamgarh

आजमगढ़ में फिर क्षतिग्रस्त की गई आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Tue, 22 May 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 22 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue vandalized again in azamgarh
आंबेडकर समिति के अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना एक बार फिर से सामने आई है। रौनापार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में रविवार की रात शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव के दलितों ने भीमबर-बाजार गोसाई मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर सीओ सगड़ी और एसओ रौनापार ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और प्रतिमा मरम्मत कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। घटना के संबंध में आंबेडकर समिति के अध्यक्ष ने तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


  बीबीपुर गांव में नहर के किनारे वर्षों पहले डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की रात क्षेत्र के कुछ अराजकतत्वों ने प्रतिमा  क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह गांव के दलित उस तरफ गए और खंडित प्रतिमा को देख आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर कुछ ही देर में वहां तमाम महिला और पुरुष जुट गए। लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों ने नहर के पास भीमबर और बाजार गोसाई मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सगड़ी एसओ रौनापार और बिलरियागंज को लेकर मौके पर पहुंचे। सीओ के आश्वासन पर सुबह नौ बजे से लगा जाम करीब 15 मिनट बाद समाप्त हो गया।  जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करवाई।


घटना के संबंध में आंबेडकर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने कहा कि प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed