फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedkar Nagar winner in badminton, 43 players from 9 districts of Varanasi B complex participated in the competition.

Varanasi News: बैडमिंटन में अंबेडकर नगर विजेता, प्रतियोगिता में वाराणसी बी संकुल के 9 जिले के 43 खिलाड़ी शामिल

Tue, 07 Apr 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar winner in badminton, 43 players from 9 districts of Varanasi B complex participated in the competition.
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां में सोमवार से दो दिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में अंबेडकर नगर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में वाराणसी-बी संकुल के नौ जिले के 43 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पहले दिन नौ टीमों के बीच नाॅकआउट 25 से अधिक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्राचार्य विनोद त्रिपाठी व उप प्राचार्य सतीश कुमार पांडेय ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला बालिका वर्ग का अंबेडकर नगर व जौनपुर के बीच हुआ। इसमें अंबेडकर नगर की टीम विजेता रही। इसके अलग-अलग टीमों के बीच 25 मुकाबले हुए। सबसे रोचक मुकाबला अंडर-17 बालक वर्ग प्रयागराज व जौनपुर के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज विजेता रही। दूसरा मुकाबला चंदौली व अंबेडकर नगर के बीच हुआ। इसमें अंबेडकर नगर को जीत मिली। तीसरा मुकाबला सोनभद्र और प्रतापगढ़ के बीच हुआ। इसमें प्रतापगढ़ को जीत मिली। कौशांबी और प्रतापगढ़ के बीच हुए मुकाबले में प्रतापगढ़ को रोमांचक जीत मिली। शारीरिक शिक्षक आलोक सिंह व व्यायाम शिक्षक नीता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में नौ जिलों कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली व अमेठी के 25 छात्र व 18 छात्राओं ने हिस्सा लिया है। सुबह छह बजे से 11 बजे तक और शाम तीन से सात बजे के बीच मुकाबले हुए। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार, मनीष कुमार सिंह, तुषार रस्तोगी, आशीष कुमार, विवेक राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed