फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amazing work of technocrats of IIT BHU, made place in the final of sports quiz

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के टेक्नोक्रेट्स का कमाल, स्पोर्ट्स क्विज के फाइनल में बनाई जगह

Sat, 12 Oct 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Amazing work of technocrats of IIT BHU, made place in the final of sports quiz
साइंस टेक क्विज में तीसरा और फील्ड मार्शल क्विज में दूसरा स्थान मिला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी दिल्ली में चल रहे रेंडेज्वोयिस-2024 गेम के स्पोर्ट्स क्विज में आईआईटी बीएचयू ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है। साइंस-टेक क्विज में तीसरा स्थान और फील्ड मार्शल क्विज में बीएचयू को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, एक खिलाड़ी लोन वुल्फ फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा।

आईआईटी बीएचयू के जिमखाना के कल्चरल काउंसलर डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिया है। साइंस टेक क्विज में देव राज आर, अंकित शर्मा और प्रियदर्शी अनुपम की टीम ने सभी आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। मेजर चंद्रकांत के अंडर-25 फील्ड मार्शल क्विज में अंकित शर्मा, देव राज और ताहा हसन खान को दूसरा स्थान मिला। अंकित शर्मा, आयुष भट्ट, और ताहा हसन खान ने स्पोर्ट्स क्विज के फाइनल में भी जगह बनाई है। देव राज आर ने लोन वुल्फ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। जिमखाना के अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि ये उपलब्धियां क्विज क्लब के सदस्यों की मेहनत और टीमवर्क को दिखाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed