फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amazing shade of lamps seen in ghats and temples of rural areas

Varanasi News: ग्रामीण इलाकों के घाट और मंदिरों में दिखी दीपों की अद्भुत छटा

Sat, 16 Nov 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Amazing shade of lamps seen in ghats and temples of rural areas
- हर हर गंगे, हर हर महादेव... के जयघोष के साथ जलाए गए दीप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। देव दीपावली के मौके पर ग्रामीण इलाकों में घाट से लेकर नदी, कुंड और तालाबों पर दीपों की अद्भुत छटा देखने को मिली। लोगों ने हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयघोष के साथ दीप जलाकर सुख, शांति की कामना की। मार्कंडेय महादेव घाट, कर्दमेश्वर महादेव, शूल टंकेश्वर मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में वाराणसी के साथ ही देश के विभिन्न जगहों से आए लोगों ने भक्ति गीतों के बीच आस्था का दीप जलाए गए। घाट से लेकर मंदिरों पर सुबह से लेकर देर रात तक भजनों की प्रस्तुति होती रही। शास्त्री घाट पर सामाजिक संस्था लोक चेतना, मीणा फाउंडेशन, भारत विकास परिषद नीलकंठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में सीढ़ियों से लेकर आरती करने वाले मंच को 2100 दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम में लोक चेतना अध्यक्ष केके उपाध्याय, कैलाश सिंह, निशांत बरनवाल, प्रियंका सिंह, राजन सिंह मौजूद रहे।
---
सवा लाख दीपों से जगमग हुआ मार्कंडेय महादेव घाट
चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव संगम घाट पर शुक्रवार की शाम सवा लाख दीपों से जगमग हो उठा। यहां रंग बिरंगे बत्तियों से सजावट की भी आकर्षक छटा बिखरी रही। चौबेपुर, चंद्रावती, भंदहा कला, राजवारी आदि गावों के मंदिरों की भी आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। जाह्नवी प्रज्ञा सेवा समिति के तत्वावधान में गंगा और गोमती के सभी घाटों पर दीपदान, गंगा आरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कैथी में छोटा शिवाला घाट पर भी 21 हजार और ढाखा स्थित गौरीशंकर महादेव धाम में 51 हजार दीप जलाए गए। मार्कण्डेय महादेव घाट पर रविदास मंदिर के महंत भारत भूषण, रमाशंकर सिंह काटू, डाॅ. बीर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
शूलटंकेश्वर मंदिर पर दीपदान, परिवार संग की गंगा आरती
रोहनिया। शूल टंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर में ग्रामीणों सहित अन्य जगहों से आए लोगों ने दीपदान कर परिवार संग गंगा आरती की। यहां 11 हजार दीप जलाए गए। इस दौरान बाबा का शृंगार भी किया गया। पुणे महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर नीलेश पाटिल ने सपरिवार देव दीपावली देखी। विशाखापत्तनम सहित अन्य जगहों से आए लोगों ने दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आदि केशव घाट पर सैलानियों ने जलाया दीप
चिरईगांव। गंगा वरुणा के संगम पर स्थित आदि केशव घाट पर दीप जले। आदि केशव मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश त्रिपाठी की देखरेख में हुए आयोजन में आतिशबाजी हुई। इसके अलावा चिरईगांव ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिर, घाट, सरोवर आदि जगहों को दीपों और रंग बिरंगी बत्तियों से सजाया गया। क्षेत्र के जाल्हूपुर स्थित कच्चा बाबा मंदिर अखंड रामायण पाठ भी हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed