{"_id":"667905c9e2ff546ba109a242","slug":"amarnath-yatri-taste-malaiyo-and-kachori-jalebi-of-kashi-bhandara-organized-like-arrangement-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कचौड़ी-जलेबी के साथ अमरनाथ यात्री चखेंगे काशी की मलइयो, लगेगा भंडारा; कुछ ऐसा होगा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कचौड़ी-जलेबी के साथ अमरनाथ यात्री चखेंगे काशी की मलइयो, लगेगा भंडारा; कुछ ऐसा होगा इंतजाम
Mon, 24 Jun 2024 12:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:40 PM IST
सार
Varanasi News: दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि शिविर में यात्रियों को भोजन में दाल, चावल, सब्जी, पावभाजी, इडली, डोसा, दूध आदि दिया जाएगा। उनको कंबल, जूता, मोजा, मास्क, टोपी, स्वेटर, शॉल भी दिए जाएंगे ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्री कचौड़ी-जलेबी के साथ चखेंगे काशी की मलइयो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी से अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए 60 सेवादारों का जत्था 26 जून को रवाना होगा। इस बार श्रद्धालुओं को बनारसी पान, कचौड़ी, जलेबी और ठंडई के साथ बनारसी मलइयो का स्वाद भी चखाया जाएगा।
विज्ञापन
29 जून से चंदनबाड़ी (जम्म कश्मीर) में लगने वाले विशाल भंडारे में मलइयो तैयार किया जाएगा और श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। 45 दिनों तक चलने वाले इस भंडारे में प्रतिदिन 300 श्रद्धालुओं को बनारसी व्यंजन परोसा जाएगा। यहां भोजन के साथ ठहरने की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी, महामंत्री विवेक श्रीवास्तव ने रविवार को चौक स्थित कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि चंदनबाड़ी में इस बार 24वां विशाल भंडारा लगेगा। वहां पहले से पहुंचे जत्थे के सेवादार शिविर की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
26 जून को सुबह नौ बजे से लक्सा स्थित कौड़िया अस्पताल से सेवादारों का जत्था निकलेगा। बाइक रैली के जरिये कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस से सेवादार जम्मू जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार मलइयो बनाने के लिए दो मशीनें भी ले जाई जा रही हैं। यहीं से इसके खानसामा भी जा रहे हैं। यात्रियों के लिए शिविर में निशुल्क नाश्ते से लेकर खाने की व्यवस्था रहेगी।