फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala's tri-map and record will be matched, then the illegal construction on the banks of Asi river will be broken

Varanasi News: नक्शे और रिकाॅर्ड का मिलान होगा, फिर टूटेंगे असि नदी किनारे के अवैध निर्माण

Sat, 12 Aug 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's tri-map and record will be matched, then the illegal construction on the banks of Asi river will be broken
नाले में तब्दील असि नदी को अस्तित्व मेंं लाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन, नगर निगम और वीडीए के अधिकारियों की टीम सर्वे कर सीमांकन करने में जुटी है। नगर आयुक्त शिपू गिरि के मुताबिक जिन इलाकों से होकर असि बह रही है, वहां के लोगों को यह नहीं पता कि किस आराजी नंबर पर नदी या नाला दर्ज है। अब पुराने नक्शे और रिकाॅर्ड से मिलान करके सीमांकन कराया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार होगी, फिर पता चलेगा कि नाला किस आराजी नंबर पर बह रहा है। नदी किस तरफ से जा रही है। जिन लोगों का निर्माण अवैध होगा, उसका ब्योरा भी दिया जाएगा। नक्शे और रिकॉर्ड के आधार पर अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गंगा में मिलती है असि नदी
असि नदी वाराणसी शहर के दक्षिण दिशा में गंगा से मिलती है। वाराणसी का नाम वरुणा और असि नदी के नाम पर है। यहां उत्तर में वरुणा गंगा से मिलती है। नदी की लंबाई तकरीबन आठ किलोमीटर है। जो कई इलाकों से होकर गुजरती है। इनमें चितईपुर, करौंदी, कर्माजीतपुर, नेवादा, सरायनंदन, नरिया, साकेत नगर कॉलोनी, नगवां इलाके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed