फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala news impact BHU administration woke up amidst havoc of dengue and viral fever in varanasi now childrens will admitted in superspeciality block

खबर का असरः डेंगू और वायरल बुखार के कहर के बीच जागा बीएचयू प्रशासन, अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी होगा बच्चों का इलाज

Wed, 08 Sep 2021 08:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Sep 2021 08:15 PM IST
सार

अमर उजाला ने एक मेज पर दो बच्चों का इलाज करने के साथ ही स्ट्रेचर पर भर्ती मरीजों की दुश्वारियों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के साथ ही व्यवस्था में सुधार की बात भी उठाई थी। इसके बाद खबरों का संज्ञान लेते हुए बीएचयू प्रशासन ने यह बदलाव किया है। 

विज्ञापन
amar ujala news impact BHU administration woke up amidst havoc of dengue and viral fever in varanasi now childrens will admitted  in superspeciality block
बीएचयू अस्पताल का सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  अस्पताल में इलाज के लिए अब बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी उनका इलाज किया जाएगा। इमरजेंसी और ओपीडी में डेंगू एवं अन्य संक्रामक रोग से ग्रसित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसमें बच्चों के साथ ही अन्य मरीजों का भी इलाज किया जाएगा। अब अस्पताल प्रशासन की ओर से चौथे मंजिल पर जनरल मेडिसिन और बाल रोग विभाग के लिए 30-30 बेड आवंटित किए गए हैं। इसके बाद जहां मरीजों के सामने बेड की कमी का संकट दूर हो जाएगा वहीं इलाज में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने एक मेज पर दो बच्चों का इलाज करने के साथ ही स्ट्रेचर पर भर्ती मरीजों की दुश्वारियों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के  साथ ही व्यवस्था में सुधार की बात भी उठाई थी। इसके बाद खबरों का संज्ञान लेते हुए बीएचयू प्रशासन ने यह बदलाव किया है। बीएचयू अस्पताल में करीब 15-20 दिन से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालत यह है कि इमरजेंसी में सभी बेड भर जाने के बाद वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर मरीजों को रहना पड़ रहा है। वहीं इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की संख्या बढ़ने की वजह से मेज पर इलाज करना मजबूरी हो गई थी। अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता की ओर से बुधवार को जारी आदेश से उन बच्चों और मरीजों को राहत होगी, जिनको बेड न मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था। 

सुपरस्पेशियलिटी में अब यूरोलॉजी की भी सेवाएं

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अब यूरोलॉजी विभाग की सेवाओं को शिफ्ट किया गया है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि कमरा नंबर 206 में चल रही यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी को अब सुपर स्पेशियलिटी के कमरा नंबर 25-26-27 में चलाया जाएगा। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी में छठी मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर और तीसरे मंजिल पर यूरोलॉजी के मरीज भर्ती होंगे। वहीं पर लैब की सुविधाएं भी मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed