फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Education Fair start In Varanasi

अमर उजाला का एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2015’ का आगाज

Sat, 06 Jun 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 06 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Education Fair start In Varanasi
वाराणसी। कॅरियर को संवारने और तराशने की ललक हर युवा के मन में रहती है। अपने इस उद्देश्य की सफलता के लिए शुक्रवार को सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में अमर उजाला और जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा की ओर से आयोजित एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2015’ में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कॅरियर एक्सपर्ट ने लक्ष्य निर्धारण और सपनों को साकार करने के आसान तरीके बताए। वहीं, देश के नामी शिक्षण संस्थानों के स्टाल पर युवाओं ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


अमर उजाला के तीन दिवसीय एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2015’ का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ दूबे ने किया। उन्होंने कहा कि कठिनता से ही मनुष्य सरलता को प्राप्त करता है। ईमानदारी और परिश्रम जीवन में सफलता के दो मूल मंत्र हैं । विद्यार्थी अपने लक्ष्य से कभी न भटकें। उन्होंने युवाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर मेहनत से पढ़ाई
विज्ञापन


करें, ताकि आप देश, समाज और परिवार की तरक्की में महती भूमिका निभा सकें। इस दौरान उन्होंने शिक्षण संस्थानों के स्टाल भी देखे। कॅरियर काउंसलर जितिन चावला ने विद्यार्थियों को एप्टीट्यूड और आईक्यू टेस्ट के जरिए कॅरियर के चयन और सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं लॅकी ड्रा कराए गए, जिनमें भागीदारी कर युवाओं ने इनाम भी जीते। कार्यक्रम का संचालन शिवानी पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed