अमर उजाला अपराजिता मुहिम: मनचलों को दें मुंहतोड़...वाराणसी में छात्राओं को दिए गए सेल्फ डिफेंस के टिप्स
अमर उजाला अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असामाजिक तत्व से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि साहस दिखाते हुए डटकर मुकाबला करें। ऐसा करने पर सामने वाले का दुस्साहस टूट जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैयार है, लेकिन बालिकाओं को खुद भी साहसी बनना होगा। इसके लिए जरूरत है जागरूक रहने की। इन्हीं शब्दों के साथ बुधवार को केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल की छात्राओं में खुद की सुरक्षा का जोश भरा गया।
मौका था अमर उजाला अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए। पंच से लेकर अटैक व डिफेंस की तकनीक बताई। प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि डरें नहीं, बल्कि अपने हौसले से मनचलों को मुंहतोड़ जवाब दें।
अपनी सुरक्षा के लिए किसी और के सहारे का इंतजार न करें। स्वयं ही इतना सक्षम बनें कि अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। प्रशिक्षण में छात्राओं को पंच बांधने के सही तरीके का अभ्यास कराया गया। वहीं किक मारने के साथ ही खुद को बचाते हुए सामने वाले पर कैसे अटैक करना है, ये भी बताया गया।
राह चलते कोई हाथ या बाल पकड़ ले तो उस परिस्थिति का सामना कैसे करेंगी और बचाव कैसे करेंगी, इसे डेमो देकर बताया गया। सेल्फ डिफेंस की सबसे खास तकनीक यही है कि आप सामने वाले के कमजोर हिस्से पर वार करें। चेहरे में नाक पर, एड़ी से पैर के अंगूठे पर वार कर हमलावर को कमजोर किया जा सकता है। प्रशिक्षण देने वालों में शुभम यादव, जया उपाध्याय, रुचि उपाध्याय शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अमित कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलन से किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.