फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala and echo plus cement and steel krishna costume competition

अमर उजाला और इको प्लस सीमेंट एंड स्टील की ओर से हुई कान्हा-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता

Mon, 03 Sep 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Sep 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
amar ujala and echo plus cement and steel krishna costume competition
varanasi - फोटो : amar ujala
बाल गोपाल की नटखट लीला से मानो वृंदावन साक्षात अपनी अप्रतिम आभा के साथ अवतरित हो गया हो। नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मोहन और राधा रानी का रूप धर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बालकृष्ण बन किसी ने बंसी बजाई तो राधा उसकी धुन पर झूमकर नाची भी। मुकुट पर मोरपंख और हाथ में बांसुरी लिए कान्हा बने बच्चे जैसे ही अपनी प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण करते, उनके मां-पिता झूम उठते...।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लहरतारा रोड स्थित गणपति रेजीडेंसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला और इको प्लस सीमेंट एंड स्टील की ओर से आयोजित कान्हा-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल कान्हा और राधा का कुछ ऐसा ही रूप और नटखट अदाएं देखने को मिलीं। दो साल से आठ साल के बच्चों ने यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मोह लिया। किसी ने मैया यशोदा से नटखट कान्हा की शिकायत की तो किसी ने भजन गाकर भक्ति भाव से भर दिया। 
विज्ञापन


शिवि ने अपनी मधुर आवाज में ‘राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देख...’ गीत की प्रस्तुति दी तो अवि ने ‘यदा यदा ही धर्मस्य...’ श्लोक सुनाया। प्रियांशु ने मॉडर्न कृष्णा को रूप धरा और बंसी छोड़ की-बोर्ड आर्गन की धुन छेड़ी। श्रीजल ने सुनाया, ‘कौन कहते हैं भगवान आते हैं, तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं...’।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता की सबसे छोटी तीन साल की प्रति और पांच साल की रिद्धि ने घूमर पर नृत्य कर सभी को मुग्ध कर दिया। इसी तरह मीठी ने ‘कान्हा रे नंद नंदन...’ पर मनोहारी नृत्य किया तो कैंडी और दक्ष ने ‘मैया यशोदा...’ पर नृत्य कर समां बांधा। इनके अलावा रेजीडेंसी के अन्य बच्चों ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता के बाद अविनाश, हर्ष, दक्ष, राहुल के सहयोग से बालकृष्ण ने पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ी दी। संचालन कोंपल बंसल ने किया। बच्चों के इस आयोजन में बड़ों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रश्मि सिन्हा और साक्षी ने भी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। 

ये रहे विजेता

amar ujala and echo plus cement and steel krishna costume competition
varanasi - फोटो : amar ujala
बेहतरीन ड्रेस, बेहतरीन प्रस्तुति के आधार पर पहला पुरस्कार कैंडी वर्मा को दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर मीठी और तीसरे स्थान पर पीहू रहीं। इनके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। 

ये रहे प्रतिभागी
शिवि, अवि, पीहू, प्रियांशु, समर, आद्विक, अंशु, प्रखर, कैंडी, प्रगति, श्रीजल, राम्या, रिद्धि व प्रगति, मीठी, आयुष

इन्होंने भी दी प्रस्तुति 
मरयम व रिद्धि, परी व इशू, त्रिशा, अपूर्वा, हंसिका, स्नेहा पांडेय, आर्या पांडेय

इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका 
राम अचल सिंह, रमेश सिंह, अजय सिन्हा, रश्मि सिन्हा और सपना त्रिपाठी

इनकी रही मौजूदगी
कान्हा राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता के अवसर पर विवेक रस्तोगी, मोहन बंसल, अनिल वर्मा, डॉ. बृजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, मनोज पांडेय, अवध नारायण राय, निगम नाथ जायसवाल, जीत नारायण सिंह, डॉ. आर के शर्मा, डॉ. शशि भूषण यादव, वीरेंद्र मौर्य, वीरेंद्र राणा, संतोष गुप्ता, डॉ. वीपी शुक्ला, मनोज दुबे, विनोद पांडेय, डॉ. विजय पांडेय के अलावा महिला सदस्यों में सपना त्रिपाठी, विजय तिवारी, मंजू सिन्हा, मीना राय, विवेचना वर्मा, रेखा बंसल, तारा सिंह, मनीषा गुप्ता, सुनीता सिंह, द्रक्षा, ज्योति, अनुपमा, मृदुला, रिंकू राणा, रश्मि पांडेय, श्वेता राय, अंजलि भारद्वाज आदि ने उपस्थित होकर समारोह का आनंद उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed