फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Abhiyan Health Corona vaccine is also lifesaving in the prevention of other diseases

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : अन्य बीमारियों से बचाव में भी संजीवनी है कोरोना का टीका

Thu, 31 Mar 2022 12:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Mar 2022 12:01 AM IST
सार

टीका लगवाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बने टीकाकरण केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में भी बच्चों और उनके अभिभावकों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health Corona vaccine is also lifesaving in the prevention of other diseases
वाराणसी में कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बच्ची को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना का टीका केवल कोरोना संक्रमण ही नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से बचाव में भी संजीवनी की तरह है। ऐसा इसलिए कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से केवल कोविड ही नहीं बल्कि सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में टीका लगवाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

विज्ञापन


वाराणसी  के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बने टीकाकरण केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में भी बच्चों और उनके अभिभावकों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिले में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई। पहले फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाया गया, इसके बाद 60 साल से अधिक उम्र वाले और पहले से बीमार लोगों को टीका लगाया गया।

विज्ञापन

शुरू में टीके को लेकर व्याप्त थी भ्रांतियां

शुरू में टीके को लेकर व्याप्त भ्रांतियों की वजह से रफ्तार थोड़ी कम रही, लेकिन उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में जिले में 5927914 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है, जिसमें 3097141 ने पहली डोज लगवाई है जबकि 2406062 लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूरी


मौसम बदलते ही बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम या फिर अन्य संक्रमण का प्रभाव दिखने लगता है। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। इससे बचाव के लिए कोरोना का टीका बहुत जरूरी है। टीका लगवाने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए। - डॉ. सीपी गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, मंडलीय अस्पताल
 

सर्टिफिकेट में है गड़बड़ी तो खुद करें दूर

कोरोना का टीका लगने के बाद सर्टिफिकेट में नाम, मोबाइल नंबर, उम्र आदि में किसी तरह की कोई गड़बड़ी है तो उसे खुद भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए कोविन डॉट जीओवी डॉट इन को खोलने के बाद उस पर रेज ऐन इशु का ऑप्शन आएगा। टीका लगाते समय दिए गए मोबाइल नंबर को डालते ही कोरोना सर्टिफिकेट आएगा। इसके बाद जो गड़बड़ी हो उसे नियमानुसार मांगी गई जानकारियों को भरने के बाद सही किया जा सकता है।

नियमित टीकाकरण अभियान

Amar Ujala Abhiyan Health Corona vaccine is also lifesaving in the prevention of other diseases
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media

बच्चों को कोरोना का टीका लगाए जाने के साथ ही अब नियमित टीकाकरण के लिए भी मिशन इंद्रधनुष अभियान भी चलाया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण की वजह से नियमित टीकाकरण अभियान पर असर पड़ा, लेकिन अब इसके शुरू होने से दो साल तक के छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में 15734 बच्चों और 3826 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत 11 तरह के टीके लगाए जा रहे हैं।

एक नजर में टीकाकरण 
उम्र    पहली डोज    दूसरी डोज
15 से 17 साल     227435    135255
12 से 14 साल    2446    -

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed