फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Health Follow Covid protocol even after Corona vaccination get both doses on time

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: टीकाकरण के बाद भी याद रखें कोविड प्रोटोकॉल, दोनों डोज समय पर लगवाएं

Mon, 02 May 2022 12:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 12:34 PM IST
सार

कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। चिकित्सकों के मुताबिक टीके की दोनों डोज समय पर लगवाएं। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना भी सभी की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Health Follow Covid protocol even after Corona vaccination get both doses on time
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोराना के बढ़ते संक्रमण के बीच इससे बचाव के लिए जरूरी है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। इससे अन्य बीमारियों से रक्षा के साथ ही कोरोना संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी बढ़ेगी। ऐसे में टीकाकरण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक टीके की दोनों डोज समय पर लगवाएं। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना भी सभी की जिम्मेदारी है। इसमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करें।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के टीकाकरण की पूरी व्यवस्था है। अभिभावक अपने घर के नजदीक टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर बच्चों को टीका लगवा सकते हैं। बच्चों की अच्छी सेहत और संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू बाल रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील राव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। बच्चों का समय पर टीकाकरण कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। टीकाकरण के बाद भी बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के प्रति भी जागरूक करते रहने की जरूरत है। 

मंडलीय अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि  बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों के मुकाबले थोड़ी कम होती है। इस वजह से सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए संबंधित अस्पताल जाकर समय पर टीका लगवाना चाहिए। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। 

चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि टीके को लेकर लोगों को किसी तरह की भ्रांतियों में नहीं पड़ना चाहिए। यह भी जानना बहुत जरूरी है कि टीके का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। अभिभावकों को भी इसके लिए आगे आकर बच्चों का टीकाकरण कराने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed