फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala abhiyan education health Childrens of 12 to 14 years in Varanasi will get second dose of cororna vaccine from next week

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में 12 से 14 साल के बच्चों को अगले सप्ताह से लगेगी दूसरी डोज

Wed, 06 Apr 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Apr 2022 10:38 AM IST
सार

वाराणसी जिले में 12 से 14 साल के 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।तीन जनवरी से 15 से 17 साल के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद 12 से 14 साल वालों के लिए 16 मार्च से टीका लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
amar ujala abhiyan education health Childrens of 12 to 14 years in Varanasi will get second dose of cororna vaccine from next week
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना टीके की दूसरी डोज अगले सप्ताह से लगेगी। स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। पहला टीका लगवाने वाले बच्चे विभाग की ओर से चयनित अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरी डोज लगवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। तीन जनवरी से 15 से 17 साल के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद 12 से 14 साल वालों के लिए 16 मार्च से टीका लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले दिन 16 मार्च को जिन बच्चों को कोर्बीवैक्स की पहली डोज दी गई है, अब नियमानुसार 28 दिन बाद उन्हें दूसरी डोज लगाई जाएगी। 12 अप्रैल को 28 दिन का समय पूरा हो जाएगा। 13 अप्रैल से दूसरी डोज के टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन

बच्चों के  टीकाकरण की रफ्तार धीमी

जिले में 12 से 14 साल के 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक टीकाकरण की रफ्तार भी बहुत कम है। यही कारण है कि अब तक 20 दिन में केवल 14 हजार बच्चों को ही टीका लग सका है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को भी कहा गया है कि वह बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed