{"_id":"58e5296a4f1c1b3c5e5b4de4","slug":"amar-singh-yadav-target-mulyam-and-akhilesh-at-vindhyachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह बोले, सपा में मेरे साथ वेश्या जैसा बर्ताव किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह बोले, सपा में मेरे साथ वेश्या जैसा बर्ताव किया गया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
विंध्याचल कन्या पूजन करने आए अमर सिंह और जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव को रहनुमा मानने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह अब उनको धृतराष्ट्र बता रहे हैं। बुधवार को रामनवमी पर विंध्याचल कन्या पूजन करने आए अमर सिंह ने तल्ख स्वर में कहा कि मेरे साथ वेश्या जैसा बर्ताव किया गया। अब मेरा मुलायम से कोेई नाता नहीं है।
मेरे लिए सम्मान से बढ़कर राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक उत्तर प्रदेश का राज भोगी चला रहे थे, अब योगी का राज आया है। सभी को उनका साथ देना चाहिए।
जयाप्रदा के साथ आए अमर सिंह ने अष्टभुजा मार्ग पर स्थित वृद्धाश्रम में पत्रकारों से कहा कि मुलायम सिंह यादव चुनाव के दौरान धृतराष्ट्र की भूमिका में बने रहे, जिससे यह हाल हुआ। मुझसे जैसा कहा गया था, वैसा ही किया लेकिन मेरे हिस्से में बदनामी आई।
विज्ञापन
मुझसे कहा गया कि विदेश चले जाओ और मैं चला गया। इसके बाद क्या हुआ यह सबको पता है। मैं गद्दारों की सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराना चाहता हूं। विवाद के बाद भी मुलायम सिंह के सभी करीबियों को टिकट मिला लेकिन मेरे कहने पर किसी को टिकट नहीं दिया गया।
बहेड़ी के कुख्यात अपराधी ने जयाप्रदा के मुंह पर एसिड फेंकने को कहा लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। यह भी कहा- पूरे परिवार में शिवपाल यादव ही अकेले अच्छे आदमी हैं।

आजम खां न हिंदू न मुसलमान,पता नहीं क्या है
विंध्याचल में अमर सिंह और जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
आजम खां पर प्रहार करते हुए अमर सिंह ने कहा कि उनकी नीयत में खोट है। उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह के जन्मदिन समारोह का खर्चा दाऊद इब्राहीम और अबू सलेम ने उठाया। तो क्या वे पाकिस्तानी हैं। आजम खां न हिंदू हैं और न मुसलमान, पता नहीं वे क्या हैं। अब आजम राम मंदिर बनाने की बातें कर रहे हैं यानी जब मार पड़ी शमशेरन की तो महाराज मैं नाई हूं।
गुजरात में अगर मुसलमान मारे गए तो मुजफ्फरनगर में क्या हुआ? जिस समय मुजफ्फरनगर में कत्लेआम हो रहा था उस समय सैफई में मल्लिका सेहरावत भींगे होठ तेरे गा रही थीं। उन्होंने कहा कि बनारस में गणेश गुप्ता का विनायक ग्रुप है। इसमें डॉन दाउद का पैसा लगा है। उन्होंने कहा कि इसकी एनआईए से जांच हो जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।