{"_id":"5c6c2520bdec227391007ce2","slug":"amar-singh-property-registered-to-rss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह ने RSS के नाम की संपत्ति, बोले बबुआ ने मेरा कई बार किया चीर हरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह ने RSS के नाम की संपत्ति, बोले बबुआ ने मेरा कई बार किया चीर हरण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में आजमगढ़ के लालगंज तहसील के तरवां निवासी राज्यसभा सांसद अमर सिंहआज अपनी संपत्ति को आरएसएस के नाम रजिस्ट्री करने के लिए लालगंज पहुंचे। यह जानकारी उनके करीबी वीरभद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को दी थी। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
वीरभद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले उक्त जमीन को आरएसएस को लीज पर देने की बात चल रही थी। लेकिन अमर सिंह ने अपनी 12 करोड़ की संपत्ति को हमेशा के लिए आरएसएस को देने का फैसला लिया है। इसके लिए अमर सिंह बुधवार को लालगंज पहुंचें। जहां वह तरवां के अपने मकान और जमीन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नाम पर रजिस्ट्री करा दिए। उनके साथ आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहें।
3 of 6
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
वीरभद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को कानपुर में आरएसएस का एक कार्यक्रम है जिसमें राज्यसभा सांसद अमर सिंह मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amar singh
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि अगला चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा, जिसमें जनता मोदी को चुनेगी। राहुल गांधी भले ही पीएम मोदी से छोटे हों पर विपक्ष में वे सबसे बड़े नेता हैं। इसका उदाहरण मध्यप्रदेश का चुनाव है, जहां भाजपा एक लाख वोट पाकर भी हार गई। प्रियंका गांधी के लिए अमर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी जैसी मेहनती नेत्री के राजनीति में आने से देश से कॉकरोच पार्टियां का खात्मा होगा और सिर्फ दो राष्ट्रीय दल रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
अमर सिंह ने कहा कि मायावती पीएम बनने का सपना देख रही हैं जबकि वो सिर्फ आधे यूपी की लीडर हैं। अमर सिंह ने कहा कि धारा 370 और तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आज देश भले ही एकजुट है लेकिन विपक्ष इसका विरोध करेगा। इस पर चर्चा होनी चाहिए। शिवपाल को सपोर्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई बार बबुआ ने मेरा चीर हरण किया है। बबुआ ने कई बार कहा कि मैं बाहरी हूं। अब तो मैं नहीं हूं फिर वो एक क्यों नहीं हो जाते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।