फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Altercation between the abbot of Ramanand ceremony

नोकझोंक के बीच रामानंद की महंतई रस्म

Sat, 30 Jul 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 30 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Altercation between the abbot of Ramanand ceremony
स्वामी रामानंद सरस्वती
माधवाश्रम मठ की महंतई रस्म पगड़ी शुक्रवार को नोकझोंक और हंगामे के बीच पूरी हुई। मठ में रस्म पगड़ी के लिए पूजा की थाल सजा कर लाए जाने के बाद ही एक व्यक्ति ने रस्म का विरोध शुरू कर दिया। उसका कहना था कि जिस संन्यासी का नाम महंत के लिए प्रस्तावित है, वह उपयुक्त नहीं हैं। किसी ब्रह्मचारी को महंतई की गद्दी सौंपी जानी चाहिए। शिष्यों के पुरजोर समर्थन और संतों की सहमति के चलते उसकी नहीं चली और स्वामी रामानंद सरस्वती को महंत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दिन के करीब 11 बजे बांसफाटक स्थित माधवाश्रम में सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज की मौजूदगी में महंतई की रस्म पगड़ी पूरी की गई। नरेंद्रानंद के पादुका पूजन के बाद महंतई चादर की रस्म शुरू होने वाली थी, तभी शांतनु नामक एक व्यक्ति विरोध करने लगा। उसने महंत के कक्ष पर ताला जड़ दिया था। इस दौरान सैकड़ों शिष्यों और संतों ने एक स्वर से रामानंद को महंत बनाए जाने का समर्थन किया।
विज्ञापन


इसके बाद महंतई की चादर ओढ़ाई गई। विरोध करने वालों ने चाभी संतों को सौंप दी। इस मौके पर वाणेश्वरानंद तीर्थ, स्वामी प्रकाश देव आश्रम, स्वामी श्यामदेव आश्रम, रणछोड़ आश्रम, स्वामी बैताल गिरि, स्वामी तूफान गिरि समेत 40 मठों के महंतों ने चादर-टीका किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed