फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Also BJP in honor of Saints in the field

संतों के सम्मान में भाजपा भी मैदान में

Sat, 26 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 26 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Also BJP in honor of Saints in the field

गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग को लेकर गोदौलिया चौराहे पर धरना दे रहे संतों-भक्तों पर 22 सितंबर की देर रात लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क पर धरना दिया।

विज्ञापन

विहिप ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के निलंबन की मांग की। भाजपा विधायक श्यामदेव रायचौधरी और रवींद्र जायसवाल भी इस धरने में शामिल हुए और संतों की पिटाई की कड़े शब्दों में भर्त्सना की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में विहिप नेताओं ने कहा कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अपर नगर मजिस्ट्रेट और नगर पुलिस अधीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। साथ ही इस घटना में लिप्त अफसरों और पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में विहिप ने जेल में बंद आंदोलनकरियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेते हुए उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग भी की। सभा में विहिप के प्रांत सह मंत्री आनंद कुमार सिंह ने कहा कि गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक से पहले गंगा में गिर रहे नालों और कत्लखानों की गदंगी पर रोक लगनी चाहिए।

 दो घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में अंबरीश सिंह भोला, अनुराग त्रिवेदी, दिवाकर, डॉ. वंदना सोनी, महावीर वाजपेयी, श्रवण दास, वैदेही शरण, मुकेश, सुदर्शन, शंभू, प्रतिज्ञा, कन्हैया, राजन तिवारी, तिलकराज मिश्रा, पंकज अग्रवाल, राकेश रंजन, अमित, सुमित, ऋषभ, दीपक, श्रीकांत सहित सौ से अधिक विहिप और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सभा करने के उपरांत एसीएम को ज्ञापन सौंप लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed