फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allotment to be Cancelled if Rent Not Paid by March 31 Shopkeepers on Municipal Corporation Radar in varanasi

Varanasi News: 31 मार्च तक नहीं जमा किया किराया तो निरस्त होगा आवंटन, नगर निगम की निगम की रडार पर दुकानदार

Wed, 18 Mar 2026 11:48 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 18 Mar 2026 11:48 AM IST
सार

Varanasi News: नगर निगम की रडार पर वे दुकानदार हैं दो वर्षों से सरकारी दुकानों का किराया नहीं दिए हैं। ऐसे में सभी दुकानों पर क्यूआर कोड की सुविधा भी दी है, ताकि आसानी से भुगतान कर सकें।  

विज्ञापन
Allotment to be Cancelled if Rent Not Paid by March 31 Shopkeepers on Municipal Corporation Radar in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी जिले में गृहकर और जलकर के बाद अब निगम की रडार पर वे दुकानदार हैं जो वर्षों से सरकारी दुकानों का किराया दबाए बैठे हैं। निगम ने ऐसे दुकानदारों को 31 मार्च तक किराया न जमा करने पर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी है। शहर में निगम की 1,962 दुकानें हैं। 

विज्ञापन


विश्वेश्वरगंज (बड़ा नंबर 1 से 5), नई सड़क मार्केट, टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अर्दली बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के कई दुकानदार किराया जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जबकि निगम ने दुकानदारों की सहूलियत के लिए किराया जमा करने की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। सभी दुकानों पर क्यूआर कोड की सुविधा भी दी है, ताकि आसानी से भुगतान कर सकें। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने किराया जमा करने के लिए महज 18 दिन बचे हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IMS BHU: आईएमएस बीएचयू में सप्ताह में 74 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे जूनियर डॉक्टर, इस वजह से लिया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जिन दुकानदारों को नोटिस दिया गया है उन्हें केवल तीन दिन और मोहलत दी गई है। इसके बाद बिना किसी रियायत के आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जो दुकानदार सहयोग नहीं करेंगे उनकी दुकानों का ताला पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़कर निगम अपने कब्जे में ले लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed