फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alleged death of retired clerk due to Sonbhadra police beating angry people pelted stones at police station

सोनभद्र: पुलिस की पिटाई से रिटायर्ड लिपिक की मौत का आरोप, गुस्साए लोगों ने थाने पर किया पथराव

Mon, 16 Aug 2021 09:25 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Mon, 16 Aug 2021 09:25 PM IST
सार

कोन क्षेत्र के मिश्री गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। वह पहले से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Alleged death of retired clerk due to Sonbhadra police beating angry people pelted stones at police station
कोन थाने के गेट पर आक्रोशित लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के कोन थाना परिसर में सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाकर गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर भी फेंके। दरअसल, मिश्री गांव में इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक की सोमवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने शव लेकर थाने में घुसने की कोशिश भी की। पुलिस ने गेट बंद किया तो आक्रोश बढ़ गया और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। रात साढ़े आठ बजे तक हंगामा जारी रहा। आसपास के थानों की फोर्स भी कोन पहुंच गई।

विज्ञापन


मिश्री गांव निवासी राजकुमार (62) कोन इंटर कॉलेज में लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में सोमवार की देर शाम पुलिस गांव पहुंची थी। राजकुमार के पुत्र उपेंद्र नाथ और चंद्रप्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने राजकुमार को पहले डांटा और फिर पिटाई की। इससे ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


रात करीब पौने आठ बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए शव लेकर थाने में घुसने की कोशिश, लेकिन उनकी मंशा भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिया।इस दौरान नाराज लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे। देर रात तक हंगामा जारी रहा। थाने की पुलिस अतिरिक्त फोर्स आने का इंतजार कर रही थी। वहीं ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा- पिटाई का आरोप निराधार

इस बाबत कोन थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना था कि जमीन विवाद के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विवाद सुलझाने पुलिस गांव गई थी। दोनों पक्षों को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कोई कार्य न करने की हिदायत दी जा रही थी। इसी दौरान राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें छुआ भी नहीं है। पिटाई का आरोप निराधार है।

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि मिश्री गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मौके पर पूछताछ के दौरान वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। वह पहले से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। परिजन उन्हें कोन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed