Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegations of dowry-related harassment: Accused of misappropriating Rs 29 lakh in varanasi

दहेज प्रताड़ना का आरोप: 29 लाख रुपये हड़पने का आरोप, विरोध करने पर छह साल के बेटे के सिर पर तानी पिस्टल

Sun, 15 Nov 2026 10:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 15 Nov 2026 10:06 PM IST
सार

महिला ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 29 लाख रुपये हड़पने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि विरोध करने पर छह वर्षीय बेटे के सिर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
Allegations of dowry-related harassment: Accused of misappropriating Rs 29 lakh in varanasi
दहेज प्रताड़ना

विस्तार

दहेज में 30 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और प्लॉट बेचने से मिली रकम हड़पने का आरोप लगाकर विवाहिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि पति और उसके भतीजे ने विवाहिता के बैंक खाते से 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और घर में रखे 10 लाख रुपये (कुल 29.20 लाख रुपये) के अलावा कार और एक अन्य वाहन भी ले गए। विरोध करने पर छह वर्षीय बेटे के सिर पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पीड़िता के मुताबिक, उसका विवाह 26 मई 2018 को हुआ। उसके नाना ने उसे मकबूल आलम रोड स्थित एक प्लॉट दिया था। इसे 21 जुलाई 2026 को 40 लाख रुपये में बेचने के बाद पति और उसका भतीजा रुपये मांगने लगे। आरोप है कि चार अगस्त को खाते से 4.30 लाख और 18 अगस्त को 4.90 लाख रुपये जबरन ट्रांसफर करा लिए गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि घर में रखे 10 लाख रुपये नकद, कार और नाना के नाम पर दर्ज एक अन्य वाहन भी दोनों ले गए। प्लॉट खरीदने वाली महिला को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति अश्वनी कुमार दुबे और उसके भतीजे गौरव मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed