Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation of molestation of female student at BHU MMV memorandum submitted in Varanasi

वाराणसी: एमएमवी में छात्रा से छेड़खानी और मारपीट का आरोप, छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड भंग करने की उठाई मांग

Sun, 29 Nov 2026 02:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 29 Nov 2026 02:32 PM IST
सार

बीएचयू एमएमवी में शुक्रवार को छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद मारपीट का आरोप लगाया गया। इसे लेकर छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड भंग करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Allegation of molestation of female student at BHU MMV memorandum submitted in Varanasi
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू स्थित महिला महाविद्यालय में छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट की घटना का आरोप लगाकर छात्रों ने कुलसचिव और छात्र अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि शुक्रवार को रिसर्च स्कॉलर के साथ छेड़खानी हुई थी और उसके बाद मारपीट भी हुई। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भंग कर आरोपी अधिकारी को निलंबित करने की मांग की।

विज्ञापन


शनिवार को एनएसयूआई और एबीवीपी की ओर से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई। एनएसयूआई के अध्यक्ष मुरारी सहित कई छात्रों ने कहा कि मारपीट की घटना की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई हो। एबीवीपी ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। जांच के दौरान छात्रा की पहचान गोपनीय रखी जाए।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के इंटेलीजेंस ने सूचित किया है कि छात्रों ने ज्ञापन दिया है। लेकिन उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा कुछ होता है तो जांच के बाद कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed