फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation of beating of BJP leader and councilor husband in police station in varanasi

Varanasi News: पुलिस चौकी में भाजपा नेता व पार्षद पति की पिटाई का आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

Sat, 03 Feb 2024 11:41 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Feb 2024 11:41 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मच्छोदरी पुलिस चौकी पर घेराव कर आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद में पूर्व पार्षद पति व भाजपा नेता को पीटा गया है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Allegation of beating of BJP leader and councilor husband in police station in varanasi
up police - फोटो : ANI

विस्तार

आदमपुर थाने की मच्छोदरी पुलिस चौकी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। आरोप था कि पुलिस ने पारिवारिक विवाद में चौकी पर गए पूर्व पार्षद पति और भाजपा नेता मोहनलाल केवट की पिटाई कर दी है। 

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर कार्रवाई करने की मांग की। मामले पर इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने कहा कि जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने एक्सईएन का किया घेराव
अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय बरईपुर के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष उदयभान दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने द्विपक्षीय वार्ता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन मंत्री रंजीत पटेल ने कहा कि उपखंड अधिकारी राजातालाब उपकेंद्र और आराजी लाइन आए दिन कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और कर्मचारियों को धमकाते हैं। कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर अधिकारियों ने भाषा शैली में सुधार नहीं किया तो संगठन आंदोलन करेगा। कर्मचारियों में राहुल कुमार, वेद प्रकाश राय, संजय सिंह, विजय नारायण हिटलर, प्रशांत सिंह, राजकुमार यादव, रंजीत पटेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed