फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allallahabad law student murder case main accused suspend

इलाहाबाद में एलएलबी छात्र की हत्या का आरोपी टीटी निलंबित

Wed, 14 Feb 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Feb 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
Allallahabad law student murder case main accused suspend
विधिक कार्रवाई के बाद होगी निलंबन के आगे की प्रक्रिया - फोटो : demo pic
 इलाहाबाद में एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में टीटी विजय शंकर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल कार्यालय विधिक कार्रवाई पर नजर रखे हुए है। इसी के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


12 फरवरी को अपर पुलिस महानिदेशक इलाहाबाद जोन एसएन साबत ने टीटी पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने मंडल कार्यालय से उक्त टीटी को निलंबित करने और आगे की कार्रवाई करने का निवेदन किया था।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत विजय शंकर बतौर टीटी तैनात था। वह गाजीपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन सुहेलदेव में तैनात था। नौ फरवरी को इलाहाबाद में छात्र की हत्या के मामले में उक्त टीटी पर मुकदमा होने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक इलाहाबाद जोन ने टीटी के निलंबन के लिए डीआरएम को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के आधार पर 12 फरवरी को टीटी को निलंबित कर दिया गया। जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विजय शंकर सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाने के अंतर्गत सुमेरवा का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed