{"_id":"684f1a17e1ccca539d089748","slug":"all-the-parks-of-the-city-will-be-equipped-with-rain-water-harvesting-system-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस होंगे शहर के सभी पार्क, पाताल जाएगा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस होंगे शहर के सभी पार्क, पाताल जाएगा बारिश का पानी
Mon, 16 Jun 2025 12:54 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:54 AM IST
सार
पार्कों को संवारने का क्रम जारी है और इसके तहत सभी पार्क रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस होंगे। जानकारी के अनुसार इन्हें संवारा जाएगा और पानी बोरवेल के माध्यम से सीधे जमीन के नीचे भेजा जाएगा ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी शहर के सभी पार्कों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके बाद बोरवेल की मदद से बारिश का पानी जमीन में भेजा जाएगा। इसके साथ ही पार्कों को संवारा जाएगा। इनमें योगा सेंटर और अन्य खेल होंगे। प्ले ग्राउंड, ओपन जिम व झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पार्कों में बच्चों के बैठने के लिए टायर के कुर्सी-टेबल की भी सुविधा रहेगी। नगर निगम ने शहर के 175 पार्कों के सुंदरीकरण की योजना बनाई है। सभी पार्कों में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ज्यादातर पार्कों में कहीं गंदगी है तो कहीं लाइटें खराब हैं। बेंच व झूले टूटे हुए हैं।
विज्ञापन
रामकटोरा, कबीर नगर, क्रांतिपल्ली, दुर्गाकुंड, बड़ी गैबी, छोटी गैबी समेत अन्य पार्क शामिल हैं। जहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया जाएगा। पर्यावरण के अनुकूल होगा विकास पार्कों में बैडमिंटन कोर्ट, योग ध्यान केंद्र, प्ले ग्राउंड, ओपन जिम व झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे लोग सुबह व शाम के वक्त बच्चों के साथ पार्कों में समय बीता पाएंगे। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि पार्कों का विकास पर्यावरण के अनुकूल कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।