फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   all purvanchal suffring from heat wave

पूर्वांचल हीट वेव की चेपट में, मार्च महीने की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Fri, 31 Mar 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 31 Mar 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
all purvanchal suffring from heat wave
मार्च में पड़ने लगी अप्रैल जैसी गर्मी, छात्राओं ने निकाला छाता - फोटो : अमर उजाला
 अफगानिस्तान की पहाड़ियों से टकराकर रेतीली गर्म हवाएं यूपी में प्रवेश कर गई हैं। गुरुवार को पूर्वांचल हिट वेव की चपेट में आ गया। इससे मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी। करीब 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही पछुआ हवाएं दिन भर बहती रहीं।
विज्ञापन


रिक्शा-ट्राली खींचते मजदूर पसीने से तर नजर आए। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ की एक ब्रांच सक्रिय होने की उम्मीद है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ नम हवा और बादलों के आने से तापमान में गिरावट आ सकती है। अभी कम तीन दिन तक इसी तरह मौसम गर्म रहेगा। 
विज्ञापन


अमूमन 15 अप्रैल के बाद पड़ने वाली गर्मी अभी से शुरू हो गई है। लू के थपेड़ों के साथ आ रही रेतीली गर्म हवाओं का स्रोत भी बहुत दूर है। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि दक्षिणी मध्यप्रदेश, राजस्थान से लेकर आसपास के राज्यों तक के इलाके गर्म हवाओं की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान से चलकर दुबई होते हुए रेतीली गर्म हवाएं यूपी में भी आ गई हैं। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला बताते हैं कि समय से पहले गर्मी अधिक पड़ने से इस बार मानसून के कमजोर होने के भी संकेत मिलने लगे हैं।


बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.05 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह मार्च महीने में पिछले सात वर्षों से सर्वाधिक तापमान से अभी 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे है।  2010 में 27 मार्च को 42.4 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था। 

2016-    31 मार्च को    40.00  डिग्री सेल्सियस
1015      29 मार्च         37.09 डिग्री सेल्सियस
2014      29 मार्च         38.4 डिग्री सेल्सियस
2013      20 मार्च          36. 7डिग्री सेल्सियस
2012      22 मार्च           40 डिग्री सेल्सियस
2011     19 मार्च            39.6 डिग्री सेल्सियस
2010      27 मार्च          42. 4 डिग्री सेल्सियस   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed