पूर्वांचल में सभी दलों को अच्छे लगे बाहुबली, दिया टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरायम की दुनिया से राजनीतिक गलियारों में पैठ बनाने के लिए इस बार के विधानसभा चुनाव में कई बाहुबली फिर से मैदान में हैं। पूर्वांचल में श्याम नरायन उर्फ विनीत सिंह और उपेंद्र सिंह गुड्डू पर गंभीर आपराधिक मामलों के सर्वाधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विजय मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह और भूपेंद्र सिंह मुन्ना पर भी कई केस हैं। चंदौली की सैयदराजा सीट से बसपा प्रत्याशी श्याम नरायन उर्फ विनीत सिंह पर वाराणसी, भदोही के साथ ही झारखंड और बिहार में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, अपहरण जैसे संगीन मामलोें में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
यहीं से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह वाराणसी, भदोही, चंदौली और दिल्ली में हत्या सहित आधा दर्जन मामलों में आरोपी हैं। सुशील वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह के भतीजे हैं।
चंदौली के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह गुड्डू पर भी चंदौली, वाराणसी, जौनपुर और मुंबई में हत्या सहित अन्य आरोपों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
भाजपा से सुशील सिंह, निषाद पार्टी से विजय मिश्रा व धनंजय
भदोही के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के प्रत्याशी और विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और अपहरण जैसे गंभीर आरोपों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। मऊ सदर सीट से बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी पर हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर सहित 13 मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं।
आजमगढ़ के अतरौलिया से बसपा प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह पर गंभीर धाराओं में 14 मामले दर्ज हैं। आजमगढ़ सदर से बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मुन्ना 17 मामलों में आरोपी हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा से निषाद पार्टी के प्रत्याशी धनंजय सिंह पर हत्या के लिए उकसाने, साक्ष्य मिटाने और गैंगेस्टर एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।
इसी जिले की शाहगंज विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह पर प्राणघातक हमला, मारपीट सहित अन्य आरोपों में सुल्तानपुर और लखनऊ में मुकदमे दर्ज हैं।