फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   all missing 59 cobra commando join his duty

'लापता' 59 कोबरा कमांडो ने ज्वाइन की ड्यूटी, मच गया था हड़कंप

Wed, 08 Feb 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली Updated Wed, 08 Feb 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
all missing 59 cobra commando join his duty
सभी 59 जवान गया की बजाए चले गए थे घर - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर में ट्रेनिंग से लौटकर ड्यूटी  ज्वाइन करने जा रहे सीआरपीएफ कोबरा बटालियन गया के लापता सभी 59 कमांडो का पता चल गया है।
विज्ञापन

सभी जवान दिल्ली से गया जाने की बजाए अपने घर चले गए थे। मंगलवार को सभी जवान ड्यूटी ज्वाइन करने बटालियन पहुंचे।
तब जाकर इसका पता चला।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सभी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मंडल सुरक्षा आयुक्त मुगलसराय ने इसकी पुष्टि की है। कोबरा बटालियन गया बिहार के 59 जवान ट्रेनिंग के लिए जम्मू कश्मीर गए थे।
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे सभी मुख्यालय दिल्ली पहुंचे। जहां से वे शनिवार को गया के लिए रवाना हुए। सोमवार को उन्हें बटालियन हेडक्वार्टर पर ज्वाइन करना था। सभी कमांडो बिहार के औरंगाबाद और आसपास के जिलों के थे।
विज्ञापन

इसलिए सभी ट्रेन से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पहुंचने पर उतर गए।
उधर, जब सोमवार को वे बटालियन हेडक्वार्टर नहीं पहुंचे तो गया के अधिकारियों ने दिल्ली हेडक्वार्टर से संपर्क किया। जहां से पता चला कि वे गया के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 59 कमांडो के एकाएक लापता होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इधर, जब इस बात की खबर सभी कमांडो को पता लगी तब वो दोपहर बाद गया स्थित बटालियन मुख्यालय पहुंचे। 

खंगाला गया था सीसीटीवी फुटेज

all missing 59 cobra commando join his duty
59 कोबरा कमांडो ने ज्वाइन की ड्यूटी - फोटो : फाइल फोटो
मुगलसराय पोस्ट के आरपीएफ इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार और जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार की रात जानकारी मिलने पर सीसीटीवी के एक-एक फुटेज खंगाले गए, लेकिन कोई जवान न तो प्लेटफार्म पर दिखा और न ही बाहर जाते हुए दिखा।
इस बीच गया से सीआरपीएफ के अधिकारियों से जवानों के बटालियन पहुंच जाने की सूचना मिली है।
हालांकि उनकी लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed