फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All happiness is obtained by merely reciting Srimad Devi Bhagwat

Varanasi News: श्रीमद्देवी भागवत के पारायण मात्र से मिल जाते हैं सभी सुख

Tue, 31 Mar 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
All happiness is obtained by merely reciting Srimad Devi Bhagwat
डाफी स्थित कमला आर्शीवाद वाटिका में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा के दौरान सोमवार को देवी उपाशिका साध्वी गीतांबा ने कथामृत का पान करवाया। कहा कि वेद पुराण के रचयिता महर्षि मेनन व्यास एक बार आराधना में बैठे थे। इसी दौरान एक गौरैया का जोड़ा अपने बच्चों को खाना खिला रहा था। यह देखकर उनको संतान न होने का बहुत दुख हुआ। सरस्वती नदी के किनारे आराधना में बैठे महर्षि वेदव्यास को चिंतित देखकर वहां से गुजर रहे महर्षि नारद ने इसका कारण पूछा। महर्षि वेदव्यास ने कहा कि संतान नहीं होने से वह दुखी है। इस पर नारद जी ने उन्हें श्रीमद् देवी भागवत का पारायण करने को कहा। उन्होंने श्रीमद्देवी भागवत का पारायण किया। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर मां प्रकट हुईं और उनको संतान प्राप्ति का वरदान दिया। मां की कृपा से उन्हें शुकदेव जैसा पुत्र प्राप्त हुआ। साध्वी गीतांबा ने कहा कि मां प्रसन्न हो जाएं तो वह भक्तों को सभी सुखों को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed