फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All facilities related to ODOP product will be available under one roof

Varanasi News: एक छत के नीचे ओडीओपी उत्पाद से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
All facilities related to ODOP product will be available under one roof
वाराणसी। जिले के एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) उद्यमियों की सुविधा के लिए सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) खोला जाएगा। यहां एक ही छत के नीचे ओडीओपी उत्पाद से जुड़ी सभी सुविधाएं होंगी। उद्योग विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिल्क, हस्तशिल्प और लकड़ी के खिलौने तथा गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद वाराणसी का ओडीओपी उत्पाद है। सीएफसी खुलने से इससे जुड़े उद्यमियों को उत्पाद बेचने और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें सभी सदस्यों की बराबर हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन

सीएफसी के निर्माण में अधिकतम 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 90 फीसदी सरकार देगी और दस प्रतिशत खर्च स्पेशल पर्पज वेहिकल (एसपीवी) वहन करेगी। एसपीवी ही इन सुविधा केंद्रों का संचालन करेंगी। एसपीवी कोई स्वयं सहायता समूह, सहकारी संस्थाएं या कोई कंपनी हो सकती है। इसमें न्यूनतम 20 सदस्य होंगे, जिसमें से दो तिहाई सदस्य ओडीओपी उत्पाद से जुड़े होंगे। उद्योग विभाग ने ओडीओपी से जुड़े उद्यमियों से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उनकी भागीदारी बढ़ाने और सेंटर खोलने से संबंधित प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सीएफसी में मिलेंगी यह सुविधाएं
टेस्टिंग लैब, डिजाइन डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर, तकनीक अनुसंधान एवं विकास केंद्र, उत्पाद प्रदर्शन सह विक्रय केंद्र, रॉ मैटेरियल बैंक
कॉमन रिसोर्स, कॉमन प्रोसेसिंग, कॉमन लाजिस्टिक सेंटर, सूचना संग्रह, विश्लेषण एवं प्रसारण केंद्र, पैकेजिंग, लेबलिंग और बारकोडिंग की सुविधा।
-----------
वर्जन
प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना के तहत यह सामान्य सुविधा केंद्र प्रदेश के सभी शहरों में खोले जाने हैं। वाराणसी में भी इसका निर्माण होना है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही निर्माण होगा। - मोहन शर्मा, उपायुक्त उद्योग, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed