फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather News Alert of heat wave and severe heat for week in Banaras

Varanasi Weather: बनारस में सप्ताह भर लू और भीषण गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है तापमान

Tue, 13 May 2025 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 11:46 AM IST
सार

Varanasi Weather News: बनारस में सप्ताह भर लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेताया है कि अब मौसम काफी गर्मी वाला होगा। 

विज्ञापन
Varanasi Weather News Alert of heat wave and severe heat for week in Banaras
काशी में घाट किनारे भ्रमण करतीं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में इस सप्ताह लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान भी 4-5 डिग्री तक चढ़ सकता है। ऊष्मा सूचकांक 40 या इससे ऊपर भी जा सकता है। तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने चेताया है कि अब मौसम काफी गर्मी वाला होगा। दिन भर तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों को सहने के साथ ही उमस भी बढ़ सकता है। सोमवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते काशी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर 27.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बदल रही काशी: 25 करोड़ से संवरेंगे वाराणसी के 75 पार्क, ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दिन के साथ ही रात भी गर्मी का एहसास करा रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक बादल छाए होने की वजह से धूप का असर काफी कम रहा, लेकिन इसके बाद धूप ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू किया। 

दोपहर 12 बजे तक आते-आते सड़कों से आंच जैसी निकलने लगी। हालांकि रात 10 बजे तक तापमान 34 डिग्री तक आया, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed