{"_id":"5e74cfc58ebc3e72b32cee70","slug":"al-i-li-aa87","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : वाराणसी में चार अप्रैल तक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : वाराणसी में चार अप्रैल तक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर रोक
Fri, 20 Mar 2020 10:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:08 PM IST
सार
- पहले से जारी आवेदनों के लिए स्लॉट किया गया रिशेड्यूल
- आवेदक के मोबाइल नंबर पर जाएगी नई तिथि की सूचना
विज्ञापन
driving license (demo)
विस्तार
कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते वाराणसी के परिवहन विभाग ने चार अप्रैल तक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर ही रोक लगा दी है। 21 मार्च से चार अप्रैल तक ऑनलाइन कोई भी आवेदन नहीं स्वीकार होंगे। इसमें लर्निंग और स्थाई लाइसेंस बनने की पूरी प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के जरिये 21 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक के टाइम स्लॉट को स्थगित किया गया है। इस समयावधि के आवेदन 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच रिशेड्यूल किया गया है। मोबाइल पर इसकी सूचना भेजी गई है। 30 अप्रैल से पहले समाप्त होने वाले लर्निंग लाइसेंस के आवेदन स्वीकार होंगे।
विज्ञापन