{"_id":"5730eb754f1c1b652f919e7c","slug":"akshaya-tritiya-three-hundred-crore-turnover","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर तीन सौ करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर तीन सौ करोड़ का कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 10 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदते ग्राहक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया के पर्व पर सोमवार को बाजारों में रौनक रही। लगन और अक्षय तृतीया के त्योहार पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी शोरूम, वाहन सेक्टर, इलेक्ट्रानिक की दूकानों में ग्राहकों की देर रात तक भीड़ रही। कारोबारियों के अनुसार इस बार सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट से अक्षय तृतीया के कारोबार में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिससे लगभग तीन सौ करोड़ का कारोबार हुआ।
अक्षय तृतीया के पर्व पर खासतौर से सोने-चांदी की खरीदारी होती है लेकिन अब वाहनों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। दो और चार पहिया वाहनों को खरीदने के लिए ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। सुबह जैसे ही बाजार खुला लोग शोरूम में पहुंच गए और वाहनों की डिलवरी कराई। वहीं सराफ मंडी और ज्वेलरी शोरूमों में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। शोरूम संचालक पंकज सेठ ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन की खरीदारी बढ़ती जा रही है।
पिछले साल सोने का भाव 29 हजार चार सौ रुपये प्रति दस ग्राम था। इस बार सोने के भाव 28 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था। सोने का दाम कम होने से भी बाजार पर असर पड़ा है। ग्राहकों ने सोने के ज्वेलरी, आभूषण की जमकर खरीदारी की। सोने का सिक्का, गिन्नी, बिस्कुट, चांदी केनोट, सिक्के, डायमंड की खरीदारी की।
विज्ञापन
शोरूम के अलावा छोटी दूकानों पर भी खूब भीड़ रही। अक्षय तृतीया पर कुछ खरीदने की मान्यता केचलते लोगों ने सोने के आभूषणों में लाइटवेट की ज्वेलरी को ग्राहकों ने खूब पसंद किया। इसमें सोने की बाली, रिंग, चूड़ी, कंगन की खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक शोरूम के संचालक राजेश सोनी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान बिका है।