फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya 2026 Real Estate Emerges as Number 1 Player 500 Flats Sold in Just Two Days in Varanasi

अक्षय तृतीया 2026: रियल एस्टेट बना नंबर-1 खिलाड़ी, दो दिन में बिक गए 500 फ्लैट्स; शुभ मुहूर्त में हुई खरीदारी

Tue, 21 Apr 2026 02:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Apr 2026 02:41 PM IST
सार

Varanasi News: अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त के कारण शहर के बाजारों में रविवार और सोमवार को देर रात तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, सराफा और बर्तन बाजार में इस दौरान जमकर खरीदारी हुई। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026 Real Estate Emerges as Number 1 Player 500 Flats Sold in Just Two Days in Varanasi
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को बाजार में देर रात तक खरीदारी चलती रही। इस बार दो दिवसीय मुहूर्त होने के कारण दो दिनों तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। दो दिवसीय शुभ मुहूर्त के कारण शहर के बाजारों में रविवार और सोमवार को देर रात तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, सराफा और बर्तन बाजार में इस दौरान जमकर खरीदारी हुई। 

विज्ञापन


कारोबारी संगठनों के मुताबिक, दो दिनों के भीतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तकरीबन 1200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। क्रेडाई यूपी के उपाध्यक्ष आकाश दीप ने बताया कि अक्षय तृतीया पर जिले में 500 से अधिक फ्लैट्स की बिक्री हुई। इससे कुल 600 करोड़ का कारोबार हुआ। तकरीबन 60 फीसदी लोगों ने अपने घर की महिलाओं के नाम पर बुकिंग कराई।
विज्ञापन


वहीं, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बूम रहा। सराफा और ऑटोमोबाइल के अलावा रियल एस्टेट क्षेत्र में भी लक्ष्मी की कृपा बरसी। वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि रविवार को शहर में 400 से अधिक चार पहिया वाहनों की डिलीवरी दी गई। इसमें तकरीबन 60% खरीदारों ने सीएनजी और हाइब्रिड तकनीक वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दी। इसके अलावा दो दिनों में 1000 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। दो दिनों में करीब 250 करोड़ का कारोबार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में भी अक्षय तृतीया पर जमकर निवेश हुआ। वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफ के मुताबिक, दो दिनों में अकेले सराफा बाजार में 400 करोड़ रुपये के सोने-चांदी और हीरों के आभूषणों की बिक्री हुई। महमूरगंज स्थित शोरूम संचालक सुमित वर्मा ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने के कारण ग्राहकों ने कम वजन वाले गहनों को पसंद किया। 

लोगों ने भारी गहनों के बजाय कलात्मक और हल्के आभूषणों को अधिक पसंद किया। त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए कई शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को कई प्रकार के लुभावने ऑफर दिए थे। ठठेरी बाजार के बर्तन कारोबारी विशाल कसेरा ने बताया कि दो दिनों में 50 करोड़ का बर्तन बाजार में कारोबार हुआ। 

जैन मंदिरों में भक्तांबर पाठ
अक्षय तृतीया पर जैन मंदिरों में भक्तांबर पाठ हुआ। भगवान सुपार्श्व नाथ की जन्म स्थली भदैनी दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र प्रभुदास जैन घाट पर 48 दीप जलाए गए और भक्तांबर पाठ हुआ। तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव को आहार दिया गया। वे छह माह निरंतर उपवास के बाद आज के ही दिन आहार ग्रहण किए थे। भगवान आदिनाथ ने पहले समाज मैं दान के महत्व को समझाया था। पाठ में सुरेंद्र कुमार जैन, बीना जैन, लता जैन, शशि जैन, मनोरमा जैन आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed