फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya 2023 This time six auspicious events know shubh muhurat and puja vidhi

Akshaya Tritiya 2023: इस बार अक्षय तृतीया पर बन रहे छह शुभयोग, इन उपायों से चमक जाएगी आपकी किस्मत

Thu, 13 Apr 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 06:21 PM IST
सार

अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को सुबह 8.03 बजे लगेगी और अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 8.06 मिनट तक रहेगी। ऋषिकेष पंचांग के अनुसार, उदया तिथि के मुताबिक इसे 23 को भी मनाया जाएगा। इस बार अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र व सौभाग्य योग रहेगा।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 This time six auspicious events know shubh muhurat and puja vidhi
अक्षय तृतीया 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुभ कर्मों का अक्षय फल देने वाला अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा होगी। इस दिन खरीदारी के साथ ही शुभ कार्यों को करने का विधान है।

विज्ञापन


मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी और शुभ कर्मों के फल अक्षय होते हैं। इस दिन जप, तप, तर्पण और यज्ञ करने का भी विशेष महत्व होता है।  आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया पर छह शुभ योग का निर्माण हो रहा है। त्रिपुष्कर योग सुबह 5:49 बजे से 7:49 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग प्रात: काल से सुबह 9:26 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया के दिन खरीदें सामान

सौभाग्य योग सुबह 9:36 बजे से पूरी रात, रवि योग रात 11:24 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 5:48 तक, सर्वार्थ सिद्धि योग रात 11:24 बजे से अगली सुबह 5:48 बजे तक और अमृत सिद्धि योग रात 11:24 बजे से अगले दिन 5:48 बजे तक रहेगा। अक्षय तृतीया के दिन आप जो भी चीज घर में खरीदकर लाते हैं उसमें अक्षय वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खरमास खत्म होने के बाद भी नहीं होगा कोई मांगलिक कार्य, जानें- किस दिन से बजेगी शहनाई?

इसके साथ ही किया गया दान भी आपको कई गुना होकर वापस मिलता है। अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त 7:49 से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 7:49 बजे से अगले दिन 23 अप्रैल को 7:47 बजे तक रहेगा।

अक्षय तृतीया का क्या है महत्व

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है और इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। अक्षय तृतीया पर 10 महाविद्याओं में से एक श्री मातंगी देवी का अवतार हुआ है। अक्षय तृतीया पर ही भगवान के विष्णु के हयग्रीव और परशुराम अवतार भी हुए थे। इस दिन त्रेतायुग और सतयुग की भी शुरुआत हुई थी। इस दिन चार धाम की यात्रा आरंभ होती है और सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed