फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya 2022 50 percent jump in business in Varanasi compared to last year late night in market

अक्षय तृतीया 2022: वाराणसी में पिछले साल के मुकाबले कारोबार में 50 प्रतिशत उछाल, बाजारों में देर रात तक हुई धनवर्षा

Wed, 04 May 2022 10:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 May 2022 10:15 AM IST
सार

अक्षय तृतीया के पर्व पर वाराणसी में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। लगभग ढाई करोड़ के दो पहिया व चार करोड़ रुपये के चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2022 50 percent jump in business in Varanasi compared to last year  late night in market
अक्षय तृतीया पर वाराणसी में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया के पर्व पर वाराणसी में खूब खरीदारी हुई। ज्वैलरी शोरूम हो या फिर वाहन सेक्टर या फिर इलेक्ट्रानिक शॉप ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। ज्वैलरी व वाहन शोरूम संचालकों की मानें तो ऑफर के चलते पर्व पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। जबकि पिछले साल कोरोना के कारण एक से दो करोड़ का कारोबार हुआ था।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर लोग धनतेरस की तरह सोना-चांदी की खरीदारी ही नहीं वाहनों की भी खरीदारी करते दिखे। पर्व के मद्देनजर वाहन शोरूम में कई ग्राहकों ने दो सप्ताह पहले ही बुकिंग करा रखी थी। वाहन शोरूम संचालकों की माने तो जिन ग्राहकों ने पहले बुकिंग कराई थी मंगलवार को उनकी डिलीवरी की गई। इसके अलावा कई ग्राहकों ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीदारी की।

विज्ञापन

चार करोड़ रुपये के चार पहिया वाहनों की बिक्री

शोरूम संचालकाें की मानें तो लगभग ढाई करोड़ के दो पहिया व चार करोड़ रुपये के चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा ट्रैक्टर भी खूब बिके। वहीं सराफा मंडी व ज्वैलरी शोरूम में ग्राहकों की भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने देर रात तक शोरूम खोले रखे। शोरूम संचालक रवि सराफ ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार 50 फीसदी अधिक कारोबार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के सिक्के के साथ सोने का सिक्का, सोने के आभूषण की खरीदारी, डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी भी खूब हुई। पर्व को देखते हुए लोगों ने एसी, फ्रिज, टीवी इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी की। वहीं रियल स्टेट मेें भी ढाई करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। इसमें लोगों ने अपने सपनों का आशियाना खरीदने में खासा रुचि दिखाई। 

गरीब बेटी की शादी के लिए दान किया उपहार

अन्नपूर्णा शाखा की ओर से मंगलवार को संस्था की महिलाओं ने रिक्शा चालक की बेटी को साड़ी, चादर, मेकअप का सामान, बर्तन, एयरबैग सहित 5100 नकद, चांदी के गहने उपहार में दिए। इस अवसर पर स्वाति अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, अर्चना बाजोरिया, नीति केडिया, प्रीति प्रह्लादका, अल्का अग्रवाल, रुचि पोद्दार, प्रीति, कविता मित्तल, जया, प्रगति अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान शाखा 2021-22 में सर्वश्रेष्ठ शाखा सचिव का पुरस्कार अल्का अग्रवाल को दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed