फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshay Navami 2022: Shri Hari Vishnu will be worshiped on November 2 importance of eating under the amla tree

Amla Navami 2022: दो नवंबर को पूजे जाएंगे श्री हरि विष्णु, जानें-आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने का महत्व

Tue, 01 Nov 2022 12:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 01 Nov 2022 12:09 PM IST
सार

व्रत रखकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण-श्रीविष्णु की पूजा अर्चना तथा आंवले के वृक्ष समीप या नीचे बैठकर भोजन करने की पौराणिक व धार्मिक मान्यता है।

विज्ञापन
Akshay Navami 2022: Shri Hari Vishnu will be worshiped on November 2 importance of eating under the amla tree
आंवला नवमी

विस्तार

अक्षय पुण्य फल की कामना से अक्षय नवमी का पर्व दो नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन किए गए पुण्य और पाप, शुभ-अशुभ समस्त कार्यों का फल अक्षय हो जाता है। ज्योतिषविदों का कहना है कि तीन साल तक लगातार अक्षय नवमी का व्रत उपवास एवं पूजा करने से अभीष्ट की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि एक नवंबर को रात्रि 11.05 बजे लगेगी जो दो नवंबर को रात्रि 9.10 बजे तक रहेगी। व्रत दो नवंबर को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

व्रत रखकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण-श्रीविष्णु की पूजा अर्चना तथा आंवले के वृक्ष समीप या नीचे बैठकर भोजन करने की पौराणिक व धार्मिक मान्यता है। इस दौरान भगवान विष्णु का मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय...का जप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आंवले के वृक्ष की पूजा पूजा के बाद आरती और परिक्रमा करनी चाहिए। पूजन के बाद सामर्थ्य अनुसार दान भी दिया जाता है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार, अगर पूजन के लिए आंवले का वृक्ष उपलब्ध न हो तो मिट्टी के नए गमले में पौधा लगाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed