{"_id":"6039eea68ebc3e769f093364","slug":"akhilesh-yadav-visit-maa-vindhyavasini-mandir-worshipped-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां विंध्यवासिनी के दरबार में अखिलेश यादव ने लगाई हाजिरी, 2022 में सरकार बनाने का मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां विंध्यवासिनी के दरबार में अखिलेश यादव ने लगाई हाजिरी, 2022 में सरकार बनाने का मांगा आशीर्वाद
Sat, 27 Feb 2021 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगाई हाजिरी।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिर्जापुर दौरे के दौरान शुक्रवार की देर रात मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मां का दर्शन कर 2022 में सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अष्टभुजा डाक बंगले से सड़क मार्ग होते हुए पुराने वीआईपी 11 बजकर 56 मिनट पर मां विंध्यवासिनी मन्दिर पहुंचे तो माता का कपाट शयन आरती के लिए बंद होने वाला था। हाथों में मां की चुनरी लिए गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन
मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन व आरती कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में ही समस्त देवी देवताओं का परिक्रमा करते हुए हवन कुंड में भी परिक्रमा की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
सपा के समर्थक उल्लास के साथ डटे रहे। दर्शन के पूर्व अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि वे मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेने के लिए मिर्जापुर आए हैं। विंध्य की धरती पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से 2022 में उनकी सरकार बनेगी। रात को दर्शन से पूर्व अखिलेश यादव पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया समेत कई सपा नेताओं के घर गए।